/ Sep 06, 2026

मानसून के बीच HRTC सतर्क, चालक-परिचालकों के लिए जारी हुए सुरक्षा निर्देश

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन और बाढ़ जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने अपने चालक-परिचालकों के लिए विशेष सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। निगम ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों (RM),डिपो प्रभारियों और बस अड्डा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मानसून के दौरान बसों के संचालन और पार्किंग से जुड़े सभी सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

धर्मशाला डिपो के डीएम पंकज चड्डा ने बताया कि मुख्यालय से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।बसों को केवल अधिकृत डिपो,बस अड्डों या चिन्हित सुरक्षित स्थानों पर ही पार्क किया जाएगा। बाढ़ संभावित इलाकों, निचले क्षेत्रों और भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों पर किसी भी परिस्थिति में बसें खड़ी नहीं की जाएंगी।एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि बस पार्क करते समय पार्किंग ब्रेक का अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर पहियों के आगे-पीछे व्हील चोक लगाकर वाहन को सुरक्षित किया जाए,ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। रात्रि के समय बसों को केवल अधिकृत पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करने और सड़क किनारे या असुरक्षित स्थानों पर बिना निगरानी के वाहन छोड़ने से बचने के निर्देश भी दिए गए हैं।इसके अलावा यदि भारी बारिश,भूस्खलन, सड़क बंद होने या किसी अन्य आपात स्थिति का सामना करना पड़े तो चालक-परिचालकों को तुरंत संबंधित आरएम या डिपो प्रभारी से संपर्क कर आवश्यक दिशा-निर्देश लेने और बस को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए कहा गया है। निगम ने ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों को अपने सुपुर्द वाहनों और यात्रियों की सुरक्षा के प्रति पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

डीएम पंकज चड्डा ने बताया कि मानसून के दौरान इस तरह की एडवाइजरी हर वर्ष जारी की जाती है,ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके और यात्रियों को सुरक्षित एवं निर्बाध परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।उन्होंने सभी चालक-परिचालकों से जारी दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पालन करने की अपील की।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी कोर्स

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में एलाइड एवं हेल्थकेयर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) शिमला और डॉ.राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय,टांडा में बैचलर ऑफ रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। दोनों संस्थानों में वर्ष 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से पाठ्यक्रम शुरू करने...

धान सीजन से पहले राइस मिलर्स ने कसी कमर, मांगें पूरी न हुईं तो खरीद से रहेंगे दूर

कैथल-:हरियाणा प्रदेश राइस मिलर्स एंड डिलर्स एसोसिएशन की ओर से रविवार को कैथल में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रदेशभर से राइस मिलर्स और डिलर्स के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने की।आगामी धान सीजन को लेकर बैठक में सीएमआर की नई नीति,एक्सटेंशन,लंबित कार्य एवं भुगतान,...

2029 तक भी नहीं टिकेगी मोदी सरकार! गुरदीप सिंह सप्पल का दावा, बोले- जातिगत जनगणना को फेल करने की साजिश

शिमला/संजू-:एआईसीसी के स्थायी सदस्य और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के सलाहकार गुरदीप सिंह सप्पल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार पर जातिगत जनगणना, बेरोजगारी,शिक्षा और देश के मौजूदा राजनीतिक एवं आर्थिक हालात को लेकर निशाना साधा।सप्पल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के दबाव और जनता की मांग के चलते केंद्र सरकार को...

आईआईटी मंडी का दावा: गोरखा भूकंप के बाद कमजोर हुआ लांगटांग ग्लेशियर, अब टूटा हिस्सा बना तबाही का कारण

मंडी/धर्मवीर-:नेपाल में हाल ही में आई भीषण बाढ़ और ग्लेशियर टूटने की घटना को लेकर आईआईटी मंडी के शोधकर्ता ने अहम दावा किया है।संस्थान के सैटेलाइट इमेजिंग और भूविज्ञान शोधकर्ता प्रो.डॉ. डेरिक्स पी.शुक्ला के अनुसार,हिमालय क्षेत्र में स्थित लांगटांग ग्लेशियर के टूटने की प्रमुख वजह जलवायु परिवर्तन नहीं, बल्कि अप्रैल 2015 में नेपाल में आया...

किन्नौर कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, जिला व तीनों ब्लॉक कमेटियां भंग; निगम भंडारी पर भरोसा कायम

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया के बीच किन्नौर जिले में बड़ा फैसला लिया गया है।कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर किन्नौर जिला कांग्रेस कमेटी के साथ-साथ कल्पा,निचार और पूह ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।इस संबंध में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से अधिसूचना जारी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.