डॉ. परमार की 120वीं जयंती पर CM सुक्खू बोले- आत्मनिर्भर हिमाचल के संकल्प के साथ बढ़ रही सरकार, बीजेपी पर भी साधा निशाना

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को हिमाचल विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कई जनप्रतिनिधियों ने डॉ. परमार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. परमार ने जिस मजबूत और आत्मनिर्भर हिमाचल का सपना देखा था, राज्य सरकार उसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने,किसानों और बागवानों की आय बढ़ाने तथा गांवों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष ध्यान दे रही है।उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ डॉ. परमार के पैतृक क्षेत्र के लोगों तक भी प्रभावी ढंग से पहुंच रहा है। उनका कहना था कि सरकार केवल घोषणाएं नहीं,बल्कि जमीनी स्तर पर विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और आत्मनिर्भर हिमाचल के लक्ष्य की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है।

वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से पूर्व सरकार के कार्यों का उल्लेख न किए जाने संबंधी कथित नाराजगी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी नेताओं और उनके योगदान का सम्मान करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विषय को लेकर अलग कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है और सरकार ने इस अवसर पर केवल अपनी नीतियों एवं वर्तमान कार्यों की जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की नाराजगी जैसी स्थिति नहीं है।कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी की स्थिति कमजोर होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा 28 बीजेपी विधायकों में से 16 विधायक अगली बार विधानसभा पहुंचने में सफल नहीं होंगे। उनके इस बयान को आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति और मिशन 2027 की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि जनता विकास और जनहित के कार्यों के आधार पर सरकार के साथ खड़ी रहेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ख्योड़ नालवाड़ मेले में सियासत पर डिप्टी सीएम का तंज, बोले- धार्मिक आयोजनों को राजनीति से रखें दूर

मंडी/धर्मवीर-:जिला स्तरीय ख्योड़ नालवाड़ मेले के समापन समारोह में पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मंदिरों और मेलों जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेले प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं और इनके संरक्षण की जिम्मेदारी समाज...

गीता महोत्सव को दिवाली की तरह मनाएं, 48 कोस परिधि में चलेगा स्वच्छता अभियान: मुख्यमंत्री नायब सैनी

कुरुक्षेत्र-:अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर कुरुक्षेत्र स्थित गीता ज्ञान संस्थानम में धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संवाद किया।बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव केवल सरकारी आयोजन न रहकर जन-जन के सहयोग से सामूहिक उत्सव बने,इसके लिए सभी संस्थाओं और नागरिकों को सक्रिय...

कुल्लू दशहरा में इस बार दिखेगा विश्व संस्कृतियों का संगम, ड्रोन-लेजर शो रहेगा खास आकर्षण

कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा-:अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को इस वर्ष और अधिक आकर्षक एवं भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर मैदान में आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 21 से 27 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। उत्सव की तैयारियों को लेकर अटल सदन में दशहरा उत्सव समिति की बैठक आयोजित हुई,जिसकी अध्यक्षता...

दलाई लामा के प्रवास से धर्मशाला के पर्यटन कारोबार को मिलती है नई रफ्तार, होटल कारोबारियों में नवंबर को लेकर उत्साह

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला और मैक्लोडगंज की पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के प्रवास की अहम भूमिका सामने आती है।दलाई लामा के प्रवास और उनकी शिक्षाओं व दर्शनों के लिए देश-विदेश से आने वाले अनुयायियों के कारण मैक्लोडगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन कारोबार में तेजी देखने को मिलती है।होटल एवं...

शूटिंग में राइजा ढिल्लों का दमदार प्रदर्शन, टीम स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

करनाल-:करनाल के शामगढ़ की 22 वर्षीय निशानेबाज राइजा ढिल्लों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ खेल प्रेमियों में भी खुशी का माहौल है। परिनाज़ धालीवाल और महेश्वरी चौहान के साथ किया शानदार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.