डलहौजी में पर्यटन विभाग की सख्ती, 46 पर्यटन इकाइयों पर ₹2.15 लाख का जुर्माना

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी डलहौजी और इसके आसपास के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है।विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाली 46 पर्यटन इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 2 लाख 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

पर्यटन विभाग के अनुसार,पर्यटन सीजन के दौरान होटल,गेस्ट हाउस और अन्य पर्यटन इकाइयों द्वारा ओवरचार्जिंग,नियमों की अनदेखी और अन्य कमियों की लगातार जांच की जाती है। निरीक्षण के दौरान जिन 46 इकाइयों में खामियां पाई गईं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया। विभाग ने सभी संचालकों को सख्त चेतावनी भी दी है कि पर्यटकों से निर्धारित दरों से अधिक शुल्क न लिया जाए और उनके साथ सौहार्दपूर्ण एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।
विभाग का मानना है कि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, ताकि वे डलहौजी की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के साथ-साथ यहां से सुखद अनुभव लेकर जाएं और भविष्य में भी इस पर्यटन स्थल की ओर आकर्षित हों।जिला पर्यटन विकास अधिकारी चंबा, राजीव मिश्रा ने बताया कि पर्यटन विभाग समय-समय पर सभी पर्यटन इकाइयों का निरीक्षण करता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में अब तक 46 इकाइयों में विभिन्न प्रकार की कमियां पाई गई हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 लाख 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि पर्यटन सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना और पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना है। उन्होंने सभी पर्यटन संचालकों से नियमों का पालन करने और पर्यटकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की अपील की।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धान की सरकारी खरीद का इंतजार, मंडी में 38 हजार क्विंटल फसल की आवक

अंबाला-:अंबाला कैंट की अनाज मंडी में धान की बंपर आवक के बावजूद किसान सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। सितंबर के पहले सप्ताह से ही किसान अपनी धान की फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। किसानों का...

धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा से विजिलेंस ने की पूछताछ, 40-50 सवालों के दिए जवाब

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा बुधवार को विजिलेंस कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश हुए। करीब दोपहर एक बजे विजिलेंस कार्यालय पहुंचे सुधीर शर्मा ने बताया कि जांच के सिलसिले में उनसे लंबी प्रश्नावली के माध्यम से करीब 40 से 50 सवाल पूछे गए। उन्होंने कहा कि सभी सवालों के जवाब उन्होंने दिए हैं और...

एचपीयू समरहिल में दो दिन में नौ युवक गिरफ्तार,मारपीट और पुलिस कार्य में बाधा के मामले

शिमला:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के समरहिल परिसर में लगातार दो दिनों में सामने आए दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुल नौ युवकों को गिरफ्तार किया है।पहला मामला विधि विभाग के बाहर एक छात्र के साथ मारपीट, रास्ता रोकने और धमकी देने से जुड़ा है,जबकि दूसरे मामले में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान पुलिस के काम...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बोर्ड (IIB) का पहला एग्जीक्यूटिव लीडरशिप डायलॉग 2026 आयोजित

मोहाली |  सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बोर्ड (IIB) – एग्जीक्यूटिव लीडरशिप डायलॉग 2026 के पहले संस्करण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राशपाल सिंह धालीवाल, फादर ऑफ एजुकेशन, फाउंडर एवं चांसलर, सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली; अर्श धालीवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर, सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली और डॉ. सुशील पराशर, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली सहित विश्वविद्यालय नेतृत्व...

मासूम पर आवारा कुत्तों के हमले से मचा हड़कंप, नगर निगम ने तेज की कार्रवाई; नागरिक सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी

शिमला संजू-:शिमला में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और इनके हमलों को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। हाल ही में 20 महीने की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों के हमले की घटना ने शहर में चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि दो कुत्ते बच्ची को घर से बाहर खींचकर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.