/ Aug 31, 2026

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के अलग-अलग हिस्सों, भाषाओं और परिस्थितियों में रहने वाले लोगों को जोड़ने का काम करती है। उन्होंने लोगों से आने वाले त्योहारों के दौरान अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों का इस्तेमाल करने का संकल्प लेने की अपील की।

अंबाला कैंट में आयोजित कार्यक्रम में अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम लोगों को लगातार प्रेरित करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे एक दौर में रामायण देखने के लिए सड़कें तक खाली हो जाती थीं, उसी तरह लोग महीने के आखिरी रविवार को प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ सुनने का इंतजार करते हैं। विज ने प्रधानमंत्री को अपना ‘फ्रेंड, फिलॉसफर और गाइड’ बताते हुए कहा कि मोदी देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे नए प्रयोगों, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यों को सामने लाकर दूसरों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।विज ने नशामुक्ति को लेकर प्रधानमंत्री के संदेश का जिक्र करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज की सामूहिक भागीदारी जरूरी है।वहीं स्वच्छता को लेकर उन्होंने कहा कि केवल सरकारी कर्मचारियों के भरोसे स्वच्छ भारत का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता,बल्कि आम लोगों को भी सफाई की जिम्मेदारी उठानी होगी। उन्होंने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में हो रहे प्रयासों की भी सराहना की।प्रधानमंत्री के ‘लोकल फॉर वोकल’ संदेश पर विज ने कहा कि त्योहारों के मौसम में लोगों को संकल्प लेना चाहिए कि वे ज्यादा से ज्यादा देश में बने और स्थानीय उत्पादों का इस्तेमाल करेंगे।

वहीं,विधानसभा में सिख दंगों के विरोध में लगाए गए पोस्टर को कांग्रेस द्वारा फाड़े जाने के मामले पर भी अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पोस्टर इसलिए हटाया क्योंकि संबंधित नेता कांग्रेस के लिए सम्मानित रहे हैं।मंत्री कृष्ण लाल पवार ने भी प्रधानमंत्री के संदेशों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से नशे से दूर रहने और देश में निर्मित वस्तुओं को बढ़ावा देने की अपील की है। पवार ने कहा कि लोगों को विदेशी सामान की जगह भारतीय और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.