/ Sep 06, 2026

एक से श्रेष्ठ’ के 650 केंद्रों ने बदली 12 हजार बच्चों की तस्वीर: राज्यपाल और अनुराग ठाकुर ने मनाया पांच वर्ष का सफर

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को ऊना स्थित लता मंगेशकर कला केंद्र में ‘एक से श्रेष्ठ’ पहल के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश में संचालित 650 शिक्षा केंद्रों की उपलब्धि और इनके माध्यम से हजारों जरूरतमंद बच्चों को मिल रही निःशुल्क शिक्षा, मार्गदर्शन एवं पोषण सहायता को रेखांकित किया गया।‘एक से श्रेष्ठ’ पहल के तहत वर्तमान में 12 हजार से अधिक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पूरक शिक्षा और व्यक्तित्व निर्माण का अवसर मिल रहा है। इस पहल की खासियत यह है कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों की बुनियादी जरूरतों और पोषण का भी ध्यान रखा जाता है। कार्यक्रम में राज्यपाल और सांसद ने ‘एक्ट टू ट्रांसफॉर्म फाउंडेशन’ तथा इस अभियान से जुड़े शिक्षकों, स्वयंसेवकों और समुदाय के प्रयासों की सराहना की।

समारोह के दौरान शिक्षा केंद्रों के शिक्षकों को डिजिटल शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए टैबलेट और लैपटॉप वितरित किए गए।वहीं विद्यार्थियों को स्टडी टेबल वाले बैग,पेंसिल बॉक्स, नोटबुक, जूते और ट्रैकसूट सहित आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।आयोजकों के अनुसार, इस पहल ने शिक्षा के साथ सामाजिक और आर्थिक स्तर पर भी सकारात्मक प्रभाव डाला है। कार्यक्रम से 692 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित हुए हैं, जिनमें करीब 90 प्रतिशत महिलाएं हैं। इसके अलावा 12 हजार से अधिक परिवारों को सामूहिक रूप से 5.40 करोड़ रुपये से अधिक की बचत का लाभ मिला है।राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शिक्षकों और स्वयंसेवकों को इस अभियान की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए युवाओं से बड़े सपने देखने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा और कौशल विकास में किया गया निवेश प्रदेश के भविष्य को मजबूत करने वाला निवेश है।सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि ‘एक से श्रेष्ठ’ केवल शिक्षा प्रदान करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के बच्चों को समान अवसर उपलब्ध कराने वाला व्यापक सामाजिक अभियान है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का विद्यार्थियों के बीच समय बिताना और उन्हें प्रेरित करना उनके लिए उत्साहवर्धक है।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास और समावेशी सोच से प्रेरणा लेकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 5 अक्टूबर 2021 को ‘एक से श्रेष्ठ’ की शुरुआत की गई थी। बिना सरकारी सहायता शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से बेरोजगारी,पलायन और आर्थिक चुनौतियों से निपटने में योगदान देना है।आज 650 के करीब केंद्रों के माध्यम से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 12 हजार से अधिक बच्चों को निःशुल्क कोचिंग, संस्कार, मार्गदर्शन और व्यक्तित्व निर्माण की शिक्षा दी जा रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी कोर्स

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में एलाइड एवं हेल्थकेयर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) शिमला और डॉ.राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय,टांडा में बैचलर ऑफ रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। दोनों संस्थानों में वर्ष 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से पाठ्यक्रम शुरू करने...

धान सीजन से पहले राइस मिलर्स ने कसी कमर, मांगें पूरी न हुईं तो खरीद से रहेंगे दूर

कैथल-:हरियाणा प्रदेश राइस मिलर्स एंड डिलर्स एसोसिएशन की ओर से रविवार को कैथल में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रदेशभर से राइस मिलर्स और डिलर्स के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने की।आगामी धान सीजन को लेकर बैठक में सीएमआर की नई नीति,एक्सटेंशन,लंबित कार्य एवं भुगतान,...

2029 तक भी नहीं टिकेगी मोदी सरकार! गुरदीप सिंह सप्पल का दावा, बोले- जातिगत जनगणना को फेल करने की साजिश

शिमला/संजू-:एआईसीसी के स्थायी सदस्य और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के सलाहकार गुरदीप सिंह सप्पल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार पर जातिगत जनगणना, बेरोजगारी,शिक्षा और देश के मौजूदा राजनीतिक एवं आर्थिक हालात को लेकर निशाना साधा।सप्पल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के दबाव और जनता की मांग के चलते केंद्र सरकार को...

आईआईटी मंडी का दावा: गोरखा भूकंप के बाद कमजोर हुआ लांगटांग ग्लेशियर, अब टूटा हिस्सा बना तबाही का कारण

मंडी/धर्मवीर-:नेपाल में हाल ही में आई भीषण बाढ़ और ग्लेशियर टूटने की घटना को लेकर आईआईटी मंडी के शोधकर्ता ने अहम दावा किया है।संस्थान के सैटेलाइट इमेजिंग और भूविज्ञान शोधकर्ता प्रो.डॉ. डेरिक्स पी.शुक्ला के अनुसार,हिमालय क्षेत्र में स्थित लांगटांग ग्लेशियर के टूटने की प्रमुख वजह जलवायु परिवर्तन नहीं, बल्कि अप्रैल 2015 में नेपाल में आया...

किन्नौर कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, जिला व तीनों ब्लॉक कमेटियां भंग; निगम भंडारी पर भरोसा कायम

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया के बीच किन्नौर जिले में बड़ा फैसला लिया गया है।कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर किन्नौर जिला कांग्रेस कमेटी के साथ-साथ कल्पा,निचार और पूह ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।इस संबंध में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से अधिसूचना जारी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.