/ Oct 28, 2026

चंडीगढ़ की तर्ज पर हिमाचल में बसेगा ‘हिम चंडीगढ़’, 9 किमी रिवरफ्रंट से बदलेगी तस्वीर

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में बढ़ते शहरीकरण और आबादी के दबाव को देखते हुए सरकार अब चंडीगढ़ की तर्ज पर एक नया नियोजित शहर विकसित करने की तैयारी में है।इस प्रस्तावित शहर को ‘हिम चंडीगढ़’ नाम दिया गया है। नगर एवं ग्राम नियोजन (TCP) मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश की भविष्य की शहरी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक,सुनियोजित और टिकाऊ शहर विकसित करने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाए हैं।मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को परियोजना से जुड़ी आवश्यक औपचारिकताओं को तेजी से पूरा करने और इसके समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं।प्रस्तावित शहर के लिए उपयुक्त क्षेत्र की पहचान,भूमि की उपलब्धता और तकनीकी पहलुओं का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद शहर के विकास की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

‘हिम चंडीगढ़’में आधुनिक बुनियादी सुविधाओं के साथ आवासीय, व्यावसायिक,शैक्षणिक और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं विकसित करने की योजना है।शहर में सड़क नेटवर्क, पार्किंग,सार्वजनिक सुविधाओं और हरित क्षेत्रों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य ऐसा शहरी केंद्र विकसित करना है,जो भविष्य की बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा करने के साथ मौजूदा शहरों पर बढ़ते दबाव को भी कम कर सके।खास बात यह होगी कि प्रस्तावित शहर को हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों और पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखकर विकसित किया जाएगा। परियोजना में सरसा नदी के किनारे करीब 9 किलोमीटर लंबे रिवरफ्रंट को विकसित करने का प्रस्ताव है।रिवरफ्रंट को आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित कर लोगों को स्वच्छ और मनोरंजक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा।मंत्री ने शहर के लिए मजबूत सड़क संपर्क को भी जरूरी बताया।बेहतर कनेक्टिविटी से आवागमन सुगम होने के साथ क्षेत्र में व्यापार और निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी।सरकार का मानना है कि ‘हिम चंडीगढ़’ के विकसित होने से आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी और राज्य के राजस्व में भी महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री पद की चर्चा पर विक्रमादित्य सिंह का मुस्कुराता जवाब, बोले- सफर लंबा है, उतार-चढ़ाव भी आएंगे

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की सियासत में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भविष्य के मुख्यमंत्री के तौर पर देखने वाले बयानों के बीच अब उनकी प्रतिक्रिया भी चर्चा का विषय बन गई है।शिमला में जब उनसे रजनीश किमटा के बयान को लेकर सवाल किया गया,तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि ये किमटा के मन के भाव...

करवा चौथ पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी, हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला

शिमला,संजू :हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ के अवसर पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी सरकारी छुट्टी का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस संबंध में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। प्रदेश सरकार की ओर से करवा चौथ के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित किए जाने से सरकारी कर्मचारियों को राहत मिलेगी।अब...

गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को पहचान दिलाने का मुद्दा उठाएगा एसटी मोर्चा, जनजातीय विकास पर शाहपुर में होगी चर्चा

राहुल चावला,धर्मशाला-:भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्ना लाल रावत ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनजातीय समुदायों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों से जुड़े लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।विशेष रूप से जिला कांगड़ा में गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को...

एम्स बिलासपुर पहुंचकर जाना घायल विवेक का हाल, एक लाख रुपये की तत्काल सहायता दी

ऊना,राकेश-:कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे परिवार को सहारा देने के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन विवेक कुमार से मुलाकात की।ऊना से चंडीगढ़ जाते समय वह विशेष रूप से अस्पताल पहुंचे और हरोली विधानसभा क्षेत्र के ईसपुर गांव के निवासी विवेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली।उन्होंने चिकित्सकों से...

पोंग झील में पर्यटन विकास के साथ जैव विविधता संरक्षण पर फोकस,क्रूज और हाउसबोट की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी

धर्मशाला-:कांगड़ा जिले की पोंग झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए नई पहल की गई है। इस दिशा में पोंग बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन सोसाइटी और पर्यटन विभाग की ओर से गठित जिला स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स एंड एलाइड एक्टिविटी सोसाइटी के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.