ऊना के राधा-कृष्ण मंदिर में नतमस्तक हुए हरियाणा CM नायब सिंह सैनी, बोले- PM मोदी के कार्यकाल में बढ़ा सनातन का मान-सम्मान

ऊना,राकेश-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को ऊना स्थित राधा-कृष्ण मंदिर संत बाबा बाल आश्रम पहुंचकर संत बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद लिया।निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे की देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री ने आश्रम में कुछ समय संत बाबा बाल जी महाराज के सानिध्य में बिताया।इसके बाद आश्रम के प्रवचन मंच पर संत बाबा बाल जी महाराज ने नायब सिंह सैनी को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।अपने संबोधन में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि हिमाचल के इस पवित्र स्थल पर आकर उन्हें सुखद अनुभूति हो रही है।उन्होंने कहा कि संत बाबा बाल जी महाराज का आश्रम केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं,बल्कि जरूरतमंद,असहाय और निर्धन लोगों की सेवा का भी महत्वपूर्ण स्थान है। यहां सत्संग के साथ मानव सेवा को भी प्राथमिकता दी जाती है।

नायब सिंह सैनी ने ऊना के राधा-कृष्ण मंदिर का जिक्र करते हुए कुरुक्षेत्र स्थित उस पवित्र कृष्ण भूमि का भी उल्लेख किया,जहां भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत के युद्ध के दौरान अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। उन्होंने ऊना की कृष्ण भक्त जनता से कुरुक्षेत्र स्थित कृष्ण ज्ञान भूमि पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीब 12 वर्ष के केंद्रीय कार्यकाल में सनातन और हिंदुत्व का मान-सम्मान बढ़ा है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में सनातन आस्था से जुड़े कई प्रमुख धार्मिक स्थलों का भव्य निर्माण और जीर्णोद्धार हुआ है।इनमें अयोध्या का श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, उज्जैन का महाकाल मंदिर और गुजरात का सोमनाथ मंदिर सहित अनेक तीर्थ स्थल शामिल हैं।नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र स्थित कृष्ण ज्ञान भूमि के जीर्णोद्धार और विकास के लिए केंद्र की मोदी सरकार की ओर से 250 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है।उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार जल्द ही इस धार्मिक स्थल का भव्य विकास करेगी,ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

कार्यक्रम के दौरान ऊना के सैनी समाज की ओर से भी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत एवं सम्मान किया गया और उन्हें स्मृति प्रतीक भेंट किया गया।इस अवसर पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा,ऊना सदर के विधायक सतपाल सत्ती,पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो, गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, पंजाब के रूपनगर के भाजपा जिलाध्यक्ष अजय सिंह सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला में जन्माष्टमी की धूम,137 सालों से चली आ रही परंपरा, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुई पहाड़ों की रानी

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सुबह से कान्हा के दर्शनों के लिए मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रही।शिमला के गंज स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भजन कीर्तन की स्वरलहरियो से पहाड़ों की रानी शिमला भक्तिरस में डूब गई।1 सितंबर से आरंभ हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम शिमला...

मुंडन कर सरकार को दिया अल्टीमेटम: करनाल में सफाई कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन

करनाल,राकेश कुमार शर्मा-:करनाल में सफाई और अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 30वें दिन भी जारी रही। आंदोलन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए सामूहिक रूप से सिर मुंडवाए। नगर निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारियों में से करीब 10 कर्मचारियों ने एक-दूसरे के सिर मुंडवाकर...

दशहरे से पहले कुल्लू-मनाली सफर होगा आसान, दयोड़-हणोगी की एक टनल 10 दिन में खुलेगी

मंडी,धर्मवीर-:कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के तहत पंडोह बायपास टकोली प्रोजेक्ट में दयोड़ से हणोगी के बीच निर्मित टनलों में से एक को अगले 7 से 10 दिनों के भीतर यातायात के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है। टनल के शुरू होने...

लद्दाख से धर्मशाला लौटे दलाई लामा, कांगड़ा एयरपोर्ट पर उमड़ा आस्था और स्वागत का सैलाब

राहुल चावला,कांगड़ा-:तिब्बती धर्मगुरु और 14वें दलाई लामा शुक्रवार को अपने दो महीने से अधिक लंबे लद्दाख प्रवास के बाद धर्मशाला वापस लौट आए। दलाई लामा वायुसेना के विशेष विमान से कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन की खबर मिलते ही एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय के लोग और स्थानीय नागरिक उनके स्वागत के...

नेपाल में मौत को मात देकर वापिस अपने गांव लौटा मंडी का ज्ञान सिंह

मंडी,धर्मवीर-:नेपाल त्रास्दी में जहां सैंकड़ों लोगों ने अपनी जाने गंवा दी वहीं कुछ खुशनसीब ऐसे भी हैं जो एक तरह से मौत को मात देकर वापिस अपने घर लौट आए हैं।इन्हीं में से एक हैं मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के तहत आने वाले मलोह गांव निवासी 50 वर्षीय ज्ञान सिंह। ज्ञान सिंह बीते करीब...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.