ऊना के राधा-कृष्ण मंदिर में नतमस्तक हुए हरियाणा CM नायब सिंह सैनी, बोले- PM मोदी के कार्यकाल में बढ़ा सनातन का मान-सम्मान

ऊना,राकेश-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को ऊना स्थित राधा-कृष्ण मंदिर संत बाबा बाल आश्रम पहुंचकर संत बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद लिया।निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे की देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री ने आश्रम में कुछ समय संत बाबा बाल जी महाराज के सानिध्य में बिताया।इसके बाद आश्रम के प्रवचन मंच पर संत बाबा बाल जी महाराज ने नायब सिंह सैनी को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।अपने संबोधन में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि हिमाचल के इस पवित्र स्थल पर आकर उन्हें सुखद अनुभूति हो रही है।उन्होंने कहा कि संत बाबा बाल जी महाराज का आश्रम केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं,बल्कि जरूरतमंद,असहाय और निर्धन लोगों की सेवा का भी महत्वपूर्ण स्थान है। यहां सत्संग के साथ मानव सेवा को भी प्राथमिकता दी जाती है।

नायब सिंह सैनी ने ऊना के राधा-कृष्ण मंदिर का जिक्र करते हुए कुरुक्षेत्र स्थित उस पवित्र कृष्ण भूमि का भी उल्लेख किया,जहां भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत के युद्ध के दौरान अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। उन्होंने ऊना की कृष्ण भक्त जनता से कुरुक्षेत्र स्थित कृष्ण ज्ञान भूमि पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीब 12 वर्ष के केंद्रीय कार्यकाल में सनातन और हिंदुत्व का मान-सम्मान बढ़ा है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में सनातन आस्था से जुड़े कई प्रमुख धार्मिक स्थलों का भव्य निर्माण और जीर्णोद्धार हुआ है।इनमें अयोध्या का श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, उज्जैन का महाकाल मंदिर और गुजरात का सोमनाथ मंदिर सहित अनेक तीर्थ स्थल शामिल हैं।नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र स्थित कृष्ण ज्ञान भूमि के जीर्णोद्धार और विकास के लिए केंद्र की मोदी सरकार की ओर से 250 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है।उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार जल्द ही इस धार्मिक स्थल का भव्य विकास करेगी,ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

कार्यक्रम के दौरान ऊना के सैनी समाज की ओर से भी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत एवं सम्मान किया गया और उन्हें स्मृति प्रतीक भेंट किया गया।इस अवसर पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा,ऊना सदर के विधायक सतपाल सत्ती,पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो, गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, पंजाब के रूपनगर के भाजपा जिलाध्यक्ष अजय सिंह सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऊना में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, संविधान दिवस तक मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का लक्ष्य

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना में कांग्रेस के वोट बचाओ अभियान के तहत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखे हमले किए।राजस्थान से सांसद एवं अभियान प्रभारी हरीश चन्द्र मीणा,हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए वोट चोरी के...

स्वर्ण आयोग के गठन को लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह का समर्थन, बोले- हर वर्ग को मिले अपनी आवाज रखने का मंच

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में स्वर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपनी बात रखी है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचाने और अपनी आवाज उठाने के लिए उचित मंच मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार संविधान के...

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

राहुल चावला,धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं।जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों का रुख कर सकते हैं।ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी एहतियात बरतने की आवश्यकता है।धर्मशाला के...

धर्मशाला में AAP के जिला कार्यालय का उद्घाटन, 2027 के चुनाव में सभी 68 सीटों पर उतरेगी पार्टी

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं।इसी कड़ी में शनिवार को धर्मशाला में पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा ने कहा...

सामाजिक सुधार की दिशा में राजपूत समाज की पहल, 25 अक्टूबर को होगी महापंचायत

पलवल-:सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने और समाज में सुधार लाने के उद्देश्य से राजपूत समाज ने महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया है।आगामी 25 अक्टूबर को महाराणा प्रताप भवन में आयोजित होने वाली इस महापंचायत में हरियाणा,उत्तर प्रदेश और राजस्थान के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।महापंचायत में शादी-विवाह में होने वाली फिजूलखर्ची,मृत्यु भोज,दहेज प्रथा और सामाजिक आयोजनों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.