/ Oct 26, 2026

शिमला में जन्माष्टमी की धूम,137 सालों से चली आ रही परंपरा, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुई पहाड़ों की रानी

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सुबह से कान्हा के दर्शनों के लिए मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रही।शिमला के गंज स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भजन कीर्तन की स्वरलहरियो से पहाड़ों की रानी शिमला भक्तिरस में डूब गई।1 सितंबर से आरंभ हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम शिमला के गंज मंदिर में 19 सितंबर को राधाष्टमी पर इसका समापन किया जाएगा।इस पावन मौके पर मंदिर को विशेष रूप से साज सज्जा की गई।मध्य रात्रि भगवान कृष्ण जन्मोत्सव के लिए भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

मंदिर धर्म सभा के प्रचार मंत्री सुमन पॉल दत्ता ने बताया कि सभा पिछले 137 वर्षों से जन्माष्टमी का पर्व बड़ी श्रद्धा,आस्था और प्रेम के साथ मनाती आ रही है.इस वर्ष 1 तारीख को हवन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसमें देवी-देवताओं का आह्वान किया गया,2 तारीख को शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, तथा 3, 4 और 5 तारीख को मंदिर में सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक भजन-कीर्तन का कार्यक्रम चल रहा है,जिसके लिए पंजाब,कोठा, यमुनानगर और बिलासपुर से महात्माओं को बुलाया गया है. जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं और महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग पंक्तियाँ बनाई गई हैं,जिन्हें प्रबंधित करने के लिए सभा के सेवादार और पदाधिकारी पूरी तन्मयता से जुटे हैं.मंदिर परिसर को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया है ताकि भगवान के जन्मोत्सव का उल्लास और लोगों की भावना को पूरी अभिव्यक्ति मिल सके.प्रसाद वितरण को लेकर इस बार यह प्रयास किया गया है कि रात्रि में मिलने वाला प्रसाद पैकेट के रूप में दिया जाए ताकि भीड़ नियंत्रित रहे और सभी को आसानी से प्रसाद मिल सके.इसके अलावा,6 तारीख को नंदोत्सव का कार्यक्रम व 56 भोग का भंडारा होगा,और इस पूरे उत्सव का समापन 19 तारीख को राधाष्टमी के पावन पर्व पर होगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्राकृतिक खेती से संवर रही किशोर कुमार की तकदीर, पांच बीघा जमीन से हर सीजन 80 हजार की कमाई

बिलासपुर,सुभाष-:खेती की बढ़ती लागत और जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान के कारण कई किसान कृषि से दूरी बना रहे हैं।वहीं,ग्राम पंचायत कुठेड़ा मरहाणा के गांव कुठेड़ा निवासी किशोर कुमार ने अपनी मेहनत और नई सोच से खेती को आमदनी का बेहतर जरिया बनाने की मिसाल पेश की है।उन्होंने रासायनिक खाद का इस्तेमाल...

धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान बड़ा हादसा, विदेशी पर्यटक की गई जान

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान हुए हादसे में बुल्गारिया के एक पर्यटक की मौत हो गई,जबकि उसके साथ उड़ान भर रहा दूसरा विदेशी नागरिक सुरक्षित बचा लिया गया।हादसा 25 अक्टूबर को खनियारा के राइजिंग स्टार पीक के पास हुआ।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक,तेज हवाओं को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा...

वाल्मीकि जयंती पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पात्र परिवारों को घर बनाने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये

शिमला: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राजधानी शिमला के कृष्णानगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान समर्थकों ने मुख्यमंत्री को 65 किलो लड्डुओं से तोलकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि मंदिर में चांदी का मुकुट चढ़ाया और शीश...

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर भाजपा का हल्ला बोल, शिमला में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक

शिमला-:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। देशभर में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शिमला में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। राज्यसभा...

हिमाचल में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जयराम ठाकुर का हमला, बोले- भाजपा सत्ता में आई तो बहाल होंगे बंद संस्थान

शिमला/रामपुर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नोगली में आयोजित पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह और कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कुप्रबंधन के कारण प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.