मुंडन कर सरकार को दिया अल्टीमेटम: करनाल में सफाई कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन

करनाल,राकेश कुमार शर्मा-:करनाल में सफाई और अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 30वें दिन भी जारी रही। आंदोलन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए सामूहिक रूप से सिर मुंडवाए। नगर निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारियों में से करीब 10 कर्मचारियों ने एक-दूसरे के सिर मुंडवाकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।कर्मचारियों ने इस प्रदर्शन को ‘मुंडन दिवस’ का नाम देते हुए कहा कि सरकार उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। धरना स्थल पर कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

समझौते के बाद भी मांगें पूरी नहीं होने का आरोप

सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा इकाई के प्रधान राजकुमार ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि 13 मई को सरकार और कर्मचारियों के बीच समझौता हुआ था। उस समय सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर फैसला लेने के लिए 30 दिन का समय लिया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी कोई ठोस आदेश जारी नहीं हुआ।राजकुमार ने कहा कि कर्मचारी सरकार से केवल आश्वासन नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री स्तर से लिखित आदेश चाहते हैं। जब तक उनकी मांगों को लेकर लिखित आदेश जारी नहीं होता, तब तक हड़ताल और धरना जारी रहेगा।

हड़ताल से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने का दावा

कर्मचारियों की करीब एक महीने से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने का दावा किया जा रहा है। कई बाजारों, सड़कों और रिहायशी इलाकों में कचरा जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कर्मचारियों का कहना है कि बारिश के बाद जमा कचरा और पॉलिथीन नालियों व सीवर में जाने से जलभराव और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने सरकार से जल्द बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने की मांग की है।

5 सितंबर तक काम पर लौटने की चेतावनी

सरकार की ओर से कर्मचारियों को 5 सितंबर तक काम पर लौटने की चेतावनी दिए जाने के बावजूद कर्मचारी आंदोलन खत्म करने के मूड में नहीं हैं।अग्निशमन विभाग के जिला प्रधान संदीप त्यागी ने कहा कि कर्मचारी निलंबन या विभागीय कार्रवाई की धमकियों से पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक फैसला लेना चाहिए, अन्यथा आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

लिखित आदेश मिलने तक जारी रहेगा धरना

करनाल में 30 दिन से चल रहा सफाई और अग्निशमन कर्मचारियों का आंदोलन अब टकराव की स्थिति में पहुंच गया है। सरकार के सख्त रुख के बावजूद कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।मुंडन कर कर्मचारियों ने सरकार को अपना विरोध जताते हुए साफ कर दिया है कि सिर्फ आश्वासन से आंदोलन खत्म नहीं होगा। कर्मचारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री स्तर से लिखित आदेश जारी होने के बाद ही हड़ताल समाप्त करने पर विचार किया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऊना में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, संविधान दिवस तक मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का लक्ष्य

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना में कांग्रेस के वोट बचाओ अभियान के तहत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखे हमले किए।राजस्थान से सांसद एवं अभियान प्रभारी हरीश चन्द्र मीणा,हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए वोट चोरी के...

स्वर्ण आयोग के गठन को लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह का समर्थन, बोले- हर वर्ग को मिले अपनी आवाज रखने का मंच

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में स्वर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपनी बात रखी है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचाने और अपनी आवाज उठाने के लिए उचित मंच मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार संविधान के...

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

राहुल चावला,धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं।जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों का रुख कर सकते हैं।ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी एहतियात बरतने की आवश्यकता है।धर्मशाला के...

धर्मशाला में AAP के जिला कार्यालय का उद्घाटन, 2027 के चुनाव में सभी 68 सीटों पर उतरेगी पार्टी

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं।इसी कड़ी में शनिवार को धर्मशाला में पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा ने कहा...

सामाजिक सुधार की दिशा में राजपूत समाज की पहल, 25 अक्टूबर को होगी महापंचायत

पलवल-:सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने और समाज में सुधार लाने के उद्देश्य से राजपूत समाज ने महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया है।आगामी 25 अक्टूबर को महाराणा प्रताप भवन में आयोजित होने वाली इस महापंचायत में हरियाणा,उत्तर प्रदेश और राजस्थान के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।महापंचायत में शादी-विवाह में होने वाली फिजूलखर्ची,मृत्यु भोज,दहेज प्रथा और सामाजिक आयोजनों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.