/ Oct 27, 2026

कांगड़ा में गिद्ध संरक्षण को बड़ी कामयाबी, वाइट-रम्प्ड वल्चर की बढ़ी मौजूदगी

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगे हैं।कांगड़ा जिला संकटग्रस्त गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है।वन विभाग की ओर से किए गए सर्वे में यहां वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या दर्ज की गई है। यह प्रजाति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर रूप से संकटग्रस्त यानी आईयूसीएन की क्रिटिकली एंडेंजर्ड श्रेणी में शामिल है। कांगड़ा में बड़ी संख्या में इन गिद्धों की मौजूदगी को संरक्षण प्रयासों के लिए उत्साहजनक संकेत माना जा रहा है।

DFO वाइल्ड लाइफ धर्मशाला संजीव सिंह के मुताबिक गिद्धों की संख्या और उनके आवास की निगरानी के लिए लगातार सर्वे किए जा रहे हैं।साथ ही वन्यजीव संरक्षण कानूनों का प्रभावी पालन, विभागों के बीच समन्वय और स्थानीय लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है।इन्हीं प्रयासों के चलते गिद्ध संरक्षण को लेकर बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं।दुनिया में गिद्धों की कुल 23 प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से 9 प्रजातियां भारत में मौजूद हैं।हिमाचल प्रदेश में नियमित रूप से पांच प्रजातियां देखी जाती हैं,जबकि चार प्रजातियां प्रवासी हैं।भारत में पाई जाने वाली नौ प्रजातियों में से चार को आईयूसीएन ने क्रिटिकली एंडेंजर्ड श्रेणी में रखा है।इनमें वाइट-रम्प्ड वल्चर,रेड-हेडेड वल्चर, इंडियन वल्चर और स्लेंडर-बिल्ड वल्चर शामिल हैं।हिमाचल में नियमित रूप से मिलने वाली प्रमुख प्रजातियों में वाइट-रम्प्ड वल्चर के अलावा हिमालयन ग्रिफन,यूरेशियन ग्रिफन, बियर्डेड और इजिप्शियन वल्चर शामिल हैं। कांगड़ा और चंबा के निचले इलाकों में करीब 17 ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं,जहां गिद्धों की मौजूदगी दर्ज की गई है।

DFO के अनुसार अब तक के सर्वे में वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या कांगड़ा जिले में सामने आई है। हालांकि नेपाल से संबंधित आंकड़े अभी उपलब्ध नहीं हुए हैं। ऐसे में अंतिम तुलना बाद में स्पष्ट होगी। इसके बावजूद कांगड़ा में इस संकटग्रस्त प्रजाति की बड़ी मौजूदगी संरक्षण के लिहाज से अहम उपलब्धि मानी जा रही है।गिद्धों के घोंसलों और उनके आवास को सुरक्षित रखने के लिए भी वन विभाग विशेष सावधानी बरत रहा है। घोंसले वाले पेड़ों को साल्वेज लॉट की मार्किंग से बाहर रखने का प्रयास किया जाता है।आसपास के सूखे पेड़ों की मार्किंग में भी जरूरत के अनुसार सावधानी बरती जाती है,ताकि पेड़ों की कटाई के दौरान गिद्धों के घोंसलों को नुकसान न पहुंचे।फायर सीजन में भी गिद्धों के आवास वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जाते हैं।वन विभाग के टेरिटोरियल विंग और हिमाचल प्रदेश स्टेट फॉरेस्ट कॉरपोरेशन का सहयोग भी संरक्षण कार्यों में अहम भूमिका निभा रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्राकृतिक खेती से संवर रही किशोर कुमार की तकदीर, पांच बीघा जमीन से हर सीजन 80 हजार की कमाई

बिलासपुर,सुभाष-:खेती की बढ़ती लागत और जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान के कारण कई किसान कृषि से दूरी बना रहे हैं।वहीं,ग्राम पंचायत कुठेड़ा मरहाणा के गांव कुठेड़ा निवासी किशोर कुमार ने अपनी मेहनत और नई सोच से खेती को आमदनी का बेहतर जरिया बनाने की मिसाल पेश की है।उन्होंने रासायनिक खाद का इस्तेमाल...

धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान बड़ा हादसा, विदेशी पर्यटक की गई जान

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान हुए हादसे में बुल्गारिया के एक पर्यटक की मौत हो गई,जबकि उसके साथ उड़ान भर रहा दूसरा विदेशी नागरिक सुरक्षित बचा लिया गया।हादसा 25 अक्टूबर को खनियारा के राइजिंग स्टार पीक के पास हुआ।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक,तेज हवाओं को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा...

वाल्मीकि जयंती पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पात्र परिवारों को घर बनाने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये

शिमला: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राजधानी शिमला के कृष्णानगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान समर्थकों ने मुख्यमंत्री को 65 किलो लड्डुओं से तोलकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि मंदिर में चांदी का मुकुट चढ़ाया और शीश...

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर भाजपा का हल्ला बोल, शिमला में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक

शिमला-:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। देशभर में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शिमला में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। राज्यसभा...

हिमाचल में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जयराम ठाकुर का हमला, बोले- भाजपा सत्ता में आई तो बहाल होंगे बंद संस्थान

शिमला/रामपुर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नोगली में आयोजित पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह और कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कुप्रबंधन के कारण प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.