हिमाचल-जापान तकनीकी साझेदारी को मिलेगी नई दिशा, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसरः राजेश धर्माणी

शिमला -:हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा,अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में जापान के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के नेतृत्व में विभागीय प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी का दौरा कर शैक्षणिक सहयोग,अनुसंधान, ज्ञान के आदान-प्रदान और विद्यार्थियों के लिए अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर कार्यक्रमों की संभावनाओं पर चर्चा की।जापान के अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण पर गए हिमाचल के इंजीनियरिंग विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में आयोजित सेमिनार में भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने जापान की उन्नत शिक्षा प्रणाली,अत्याधुनिक तकनीकों,अनुसंधान,नवाचार और उभरती प्रौद्योगिकियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

राजेश धर्माणी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जापान के साथ तकनीकी शिक्षा,अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग की नई संभावनाएं तलाश रहा है।उन्होंने कहा कि दोनों देशों की विशेषज्ञता और क्षमताओं को एक साथ लाकर विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए वैश्विक स्तर के अवसर सृजित किए जा सकते हैं।उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर से विद्यार्थियों को नई तकनीकों और वैश्विक शैक्षणिक वातावरण को समझने का अवसर मिलता है।ऐसे कार्यक्रम युवाओं के ज्ञान एवं कौशल को मजबूत करने के साथ उन्हें भविष्य की तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।तकनीकी शिक्षा मंत्री ने होक्काइडो यूनिवर्सिटी, साप्पोरो में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘एडवांस्ड टेक्नोलॉजीज फॉर सस्टेनेबल फूड,हेल्थ एंड मैटेरियल्स’ (ICATS-FHM 2026) में मुख्यातिथि के रूप में भी भाग लिया। सम्मेलन में विभिन्न देशों के शिक्षाविदों,शोधकर्ताओं, संकाय सदस्यों,विद्यार्थियों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए धर्माणी ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार, सतत विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत और जापान के बीच उन्नत प्रौद्योगिकी, सतत कृषि, स्वास्थ्य सेवाओं, पर्यावरण संरक्षण, उन्नत सामग्री, अनुसंधान और कौशल विकास के क्षेत्र में व्यापक सहयोग की संभावनाएं हैं।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक एवं पारिस्थितिक परिस्थितियों को देखते हुए ऐसी तकनीकों को बढ़ावा देना आवश्यक है, जो विकास के साथ पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को भी सुनिश्चित करें। प्रदेश की कृषि, बागवानी, जल संसाधनों और प्राकृतिक संपदा के बेहतर उपयोग के लिए जापान की तकनीकी विशेषज्ञता उपयोगी साबित हो सकती है।

धर्माणी ने कहा कि भारत के प्रतिभाशाली युवाओं और जापान की तकनीकी विशेषज्ञता एवं अनुसंधान क्षमता के बीच बेहतर समन्वय से रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। इसके लिए विश्वविद्यालयों,शोध संस्थानों, उद्योगों, विद्यार्थियों और दोनों देशों की सरकारों के बीच मजबूत साझेदारी विकसित करना समय की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा,अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर,आधुनिक कौशल तथा अनुसंधान एवं नवाचार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।जापान की यह शैक्षणिक एवं तकनीकी यात्रा प्रदेश के युवाओं को वैश्विक तकनीकी परिदृश्य से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।प्रधान सचिव तकनीकी शिक्षा डॉ.अभिषेक जैन ने कहा कि जापान प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी देशों में शामिल हैएक्सपोजर विजिट के माध्यम से हिमाचल के विद्यार्थी नई पीढ़ी की तकनीकों और आधुनिक तकनीकी कार्यप्रणाली की नवीनतम जानकारी हासिल कर रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऊना में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, संविधान दिवस तक मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का लक्ष्य

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना में कांग्रेस के वोट बचाओ अभियान के तहत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखे हमले किए।राजस्थान से सांसद एवं अभियान प्रभारी हरीश चन्द्र मीणा,हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए वोट चोरी के...

स्वर्ण आयोग के गठन को लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह का समर्थन, बोले- हर वर्ग को मिले अपनी आवाज रखने का मंच

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में स्वर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपनी बात रखी है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचाने और अपनी आवाज उठाने के लिए उचित मंच मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार संविधान के...

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

राहुल चावला,धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं।जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों का रुख कर सकते हैं।ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी एहतियात बरतने की आवश्यकता है।धर्मशाला के...

धर्मशाला में AAP के जिला कार्यालय का उद्घाटन, 2027 के चुनाव में सभी 68 सीटों पर उतरेगी पार्टी

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं।इसी कड़ी में शनिवार को धर्मशाला में पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा ने कहा...

सामाजिक सुधार की दिशा में राजपूत समाज की पहल, 25 अक्टूबर को होगी महापंचायत

पलवल-:सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने और समाज में सुधार लाने के उद्देश्य से राजपूत समाज ने महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया है।आगामी 25 अक्टूबर को महाराणा प्रताप भवन में आयोजित होने वाली इस महापंचायत में हरियाणा,उत्तर प्रदेश और राजस्थान के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।महापंचायत में शादी-विवाह में होने वाली फिजूलखर्ची,मृत्यु भोज,दहेज प्रथा और सामाजिक आयोजनों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.