/ Sep 10, 2026

कोटखाई में गैस संकट पर भाजपा का हल्ला-बोल, प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम

शिमला/संजू-:कोटखाई में रसोई गैस की अनियमित सप्लाई को लेकर लोगों की परेशानी अब सियासी मुद्दा बन गई है।गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारें,घंटों इंतजार और इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं का खाली हाथ लौटना—इन समस्याओं को लेकर भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।बुधवार को भाजपा नेता चेतन बरागटा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने कोटखाई एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और जल्द समाधान की मांग उठाई।

कोटखाई क्षेत्र की 27 पंचायतों में घरेलू गैस की नियमित और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार से मुलाकात कर गैस संकट से जुड़ी समस्याओं को प्रशासन के सामने रखा।भाजपा नेता चेतन बरागटा ने दावा किया कि कोटखाई क्षेत्र में करीब 12 हजार घरेलू गैस कनेक्शन हैं,जबकि हर महीने लगभग 7 हजार सिलेंडरों की आवश्यकता पड़ती है।इसके बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि क्षेत्र में गैस की कमी नहीं है,तो फिर लोगों को सिलेंडर के लिए घंटों कतारों में क्यों खड़ा होना पड़ रहा है?

चेतन बरागटा ने कहा कि करीब एक महीने पहले भी प्रशासन के समक्ष यह समस्या उठाई गई थी,लेकिन अब तक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।उन्होंने गैस की मांग,आवंटन,परिवहन और वितरण व्यवस्था की जांच की मांग की,ताकि समस्या की वास्तविक वजह सामने आ सके।भाजपा ने प्रशासन को अब 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है।चेतन बरागटा ने चेतावनी दी कि अगर तय समय के भीतर गैस की नियमित सप्लाई बहाल नहीं हुई,तो भाजपा कार्यकर्ता भूख हड़ताल शुरू करेंगे।फिलहाल, कोटखाई में गैस संकट को लेकर सियासत तेज हो गई है और अब सभी की नजरें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कोरोना के ‘योद्धाओं’ को आज क्यों नहीं मिल रहा हक? सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरीं चित्रा सरवारा

अंबाला-:सफाई, सीवर एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के प्रस्तावित प्रदर्शन में पहुंचकर वरिष्ठ नेत्री चित्रा सरवारा ने आंदोलनरत कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और उनकी मांगों का समर्थन किया।उन्होंने सरकार से अपील की कि कर्मचारियों के साथ सख्ती करने के बजाय बातचीत और संवाद के माध्यम से उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए। चित्रा सरवारा...

सीबीएसई स्कूलों के लिए नई यूनिफॉर्म और ड्रेस कोड तय, शिक्षकों की पोशाक भी निर्धारित

शिमला,10 सितम्बर। प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों को एकरूप और आकर्षक स्वरूप देने की दिशा में राज्य सरकार ने विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म, शिक्षकों के ड्रेस कोड और स्कूल भवनों की रंग योजना को अंतिम रूप दे दिया है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में गुरुवार को शिक्षा विभाग की बैठक में इन विषयों पर विस्तार...

सांसद हर्ष महाजन ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोले—मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को बना दिया है ‘संतरी’

शिमला,संजू -:भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार में मंत्रियों को केवल ‘संतरी’ बनाकर रख दिया गया है। महाजन ने दावा किया कि सरकार के कामकाज से मंत्री ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के कई विधायक...

विकसित भारत क्विज में दिखेगा हिमाचल के युवाओं का विजन, राष्ट्रीय मंच पर मिलेगा प्रधानमंत्री से संवाद का अवसर

राहुल चावला,धर्मशाला-:देश के विकास में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027’ के तहत जिला कांगड़ा में युवाओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं से जोड़ा जा रहा है।इसी कड़ी में ‘विकसित भारत क्विज’ का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें जिले के युवा अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर...

तीन मंत्रियों वाले जिले से सत्तारूढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका…26 वर्षों बाद शिमला जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने किया कब्जा

शिमला,संजू-:क़रीब 26 वर्षों के बाद शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया.भाजपा की जीत काग्रेस के लिए बड़ा झटका है.जिला शिमला से राज्य सरकार में तीन मंत्री हैं होने के बावजूद सत्तारूढ़ कांग्रेस सीट नहीं बचा पाई. शिमला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र से आने वाले भाजपा समर्थित प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.