/ Oct 28, 2026

तीन मंत्रियों वाले जिले से सत्तारूढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका…26 वर्षों बाद शिमला जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने किया कब्जा

शिमला,संजू-:क़रीब 26 वर्षों के बाद शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया.भाजपा की जीत काग्रेस के लिए बड़ा झटका है.जिला शिमला से राज्य सरकार में तीन मंत्री हैं होने के बावजूद सत्तारूढ़ कांग्रेस सीट नहीं बचा पाई. शिमला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र से आने वाले भाजपा समर्थित प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह सिसोदिया अध्यक्ष बने,वहीं जुब्बल कोटखाई के टिककर वॉर्ड से निर्दलीय सदस्य भरत सिंह कलांटा को उपाध्यक्ष चुना गया. भाजपा की जीत के बाद उपायुक्त कार्यालय शिमला में भाजपा समर्थकों ने नाटी डाल कर जश्न मनाया.इस मौके पर भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन और सिकंदर कुमार के साथ विधायक बलबीर वर्मा भी मौजूद रहे.

इस मौके पर भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि लम्बे इंजतार के बाद चुनाव हुआ और भाजपा को जीत हासिल हुई.उन्होंने कहा कि सरकारी सीधे चुनाव हटाने का प्रयास कर रही थी, भाजपा प्रत्याशियों ने इस मामले में अदालत का रुख भी किया जिसके बाद अब जाकर चुनाव करवाया गया.हर्ष महाजन ने कहा कि प्रदेश की 12 में से 11 जिला परिषद पर भाजपा ने कब्जा किया है जो कांग्रेस की सत्ता से विदाई के संकेत हैं.हर्ष महाजन ने कहा कि इन चुनावों का असर 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा.वहीं,इस दौरान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों ने क्षेत्र की जनता और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व का आभार व्यक्त किया.साथ ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने अपनी प्राथमिकताओं को लेकर भी बात कही.

शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए दिलचस्प मुकाबले में भाजपा ने नज़दीकी अंतर से जीत हासिल की.25 सदस्यों वाली शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी भूपेंद्र सिसोदिया को 13 मत पड़े.वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र रेटका के हिस्से में 10 मत आए. जबकि अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में 2 मत अमान्य करार दिए गए. इसके आवला उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा का कब्जा है. भाजपा के समर्थन से निर्दलीय प्रत्याशी भरत सिंह क्लांटा वाइस चेयरमैन बने.वाइस चेयरमैन पद के लिए भरत सिंह क्लांटा को 14 मत पड़े.जबकि,कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मीनाक्षी को 10 मत पड़े और 1 मत को अमान्य घोषित किया गया.

शिमला जिला परिषद में सदस्यों की कुल 25 सीटें हैं.इस पर भाजपा और कांग्रेस ने अपने अपने नामित प्रत्याशी उतारे थे.इसमें भाजपा समर्थित 11 और 10 कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीत कर आए थे.वहीं,4 निर्दलीय प्रत्याशियों ने सदस्यों के रूप में जीत हासिल की थी.शिमला जिला परिषद सीट पर भाजपा का कब्जा सत्तारूढ़ कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है.चुनावी नतीजे आने के क़रीब 3 महीने 10 दिन बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने गए जिसमें भाजपा को सफलता मिली.शिमला जिला परिषद पर कब्ज़े के बाद प्रदेश के सभी 12 में से 11 जिला परिषदों में भाजपा का कब्ज़ा हो गया है.जिला शिमला से राज्य सरकार में तीन मंत्री हैं बावजूद इसके सत्तासीन कांग्रेस शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद नहीं बचा पाई.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री पद की चर्चा पर विक्रमादित्य सिंह का मुस्कुराता जवाब, बोले- सफर लंबा है, उतार-चढ़ाव भी आएंगे

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की सियासत में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भविष्य के मुख्यमंत्री के तौर पर देखने वाले बयानों के बीच अब उनकी प्रतिक्रिया भी चर्चा का विषय बन गई है।शिमला में जब उनसे रजनीश किमटा के बयान को लेकर सवाल किया गया,तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि ये किमटा के मन के भाव...

करवा चौथ पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी, हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला

शिमला,संजू :हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ के अवसर पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी सरकारी छुट्टी का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस संबंध में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। प्रदेश सरकार की ओर से करवा चौथ के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित किए जाने से सरकारी कर्मचारियों को राहत मिलेगी।अब...

गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को पहचान दिलाने का मुद्दा उठाएगा एसटी मोर्चा, जनजातीय विकास पर शाहपुर में होगी चर्चा

राहुल चावला,धर्मशाला-:भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्ना लाल रावत ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनजातीय समुदायों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों से जुड़े लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।विशेष रूप से जिला कांगड़ा में गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को...

एम्स बिलासपुर पहुंचकर जाना घायल विवेक का हाल, एक लाख रुपये की तत्काल सहायता दी

ऊना,राकेश-:कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे परिवार को सहारा देने के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन विवेक कुमार से मुलाकात की।ऊना से चंडीगढ़ जाते समय वह विशेष रूप से अस्पताल पहुंचे और हरोली विधानसभा क्षेत्र के ईसपुर गांव के निवासी विवेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली।उन्होंने चिकित्सकों से...

पोंग झील में पर्यटन विकास के साथ जैव विविधता संरक्षण पर फोकस,क्रूज और हाउसबोट की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी

धर्मशाला-:कांगड़ा जिले की पोंग झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए नई पहल की गई है। इस दिशा में पोंग बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन सोसाइटी और पर्यटन विभाग की ओर से गठित जिला स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स एंड एलाइड एक्टिविटी सोसाइटी के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.