नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर सुरक्षा,यातायात, स्वास्थ्य और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।वॉकाथॉन से पहले इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में सुबह 8 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। करीब दो घंटे तक चलने वाले सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस बैंड ‘हार्मनी ऑफ दी पाइन्स’ की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू वॉकाथॉन को हरी झंडी दिखाएंगे और स्वयं प्रतिभागियों के साथ चलकर नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देंगे।मुख्यमंत्री इस दौरान युवाओं से संवाद भी करेंगे तथा प्रतिभागियों को नशे के विरुद्ध जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाएंगे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायकगण और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

वॉकाथॉन में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों,आईटीआई एवं महाविद्यालयों के छात्रों के साथ बड़ी संख्या में आम लोगों के शामिल होने की संभावना है।वॉकाथॉन इंदिरा गांधी खेल मैदान से शुरू होकर आईएसबीटी ऊना तक जाएगी और वहां से वापस खेल मैदान पहुंचेगी।उपायुक्त जतिन लाल ने जिलावासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ाई केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है,बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों और आमजन से इस अभियान के साथ जुड़ने का आह्वान किया।शिक्षण संस्थानों को अपने संस्थान के बैनर के साथ वॉकाथॉन में शामिल होने का आग्रह किया गया है।साथ ही ऐसे प्लेकार्ड और बोर्ड लाने से बचने को कहा गया है,जिनमें लकड़ी या ऐसी सामग्री का इस्तेमाल हो जिससे किसी प्रतिभागी को चोट लगने की आशंका हो। विभिन्न क्षेत्रों से ऊना पहुंचने वाली बसों पर भी एंटी-चिट्टा जागरूकता से जुड़े बैनर लगाए जाएंगे।

सुरक्षा और यातायात पर रहेगा विशेष फोकस

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय,जलपान,स्वास्थ्य सेवाओं और पार्किंग की व्यवस्था की गई है।कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।वॉकाथॉन के चलते 16 सितंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक ऊना शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। जिला मुख्यालय से गुजरने वाले अंतर-जिला यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। स्थानीय यातायात को भी आवश्यकता के अनुसार नियंत्रित और डायवर्ट किया जाएगा।जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि आयोजन के दौरान पुलिस द्वारा जारी यातायात निर्देशों का पालन करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।उपायुक्त ने कहा कि एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन ऊना में नशे के खिलाफ समाज की सामूहिक शक्ति और संकल्प को प्रदर्शित करने का अवसर है। उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे इस अभियान का हिस्सा बनकर नशे के खिलाफ एक मजबूत और सकारात्मक संदेश दें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

तपोवन विधानसभा में शीतकालीन सत्र की तैयारियां तेज, भवन को संवारने में जुटा PWD

धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर धर्मशाला के तपोवन विधानसभा परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। 16 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस सत्र के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ने भवन और परिसर को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए काम तेज कर दिया है।विभागीय टीमें दिन-रात मरम्मत,रंग-रोगन,साफ-सफाई और पॉलिशिंग के...

हिमाचल में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की सेवाएं ठप, 110 करोड़ का बकाया बना मरीजों की परेशानी

शिमला-:भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों,मेडिकल कॉलेजों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की जांच सेवाएं प्रभावित होने पर कांग्रेस सरकार को घेरा है।उन्होंने कहा कि सरकार की वित्तीय अव्यवस्था और लचर व्यवस्था का खामियाजा प्रदेश के आम मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।गरीब और मध्यमवर्गीय...

चम्बाघाट में पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव, गुस्साए परिजन ने तोड़े शीशे

सोलन-:सोलन के चम्बाघाट में मंगलवार को एक व्यक्ति ने पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए।बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने बेटे की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे समय पर अस्पताल न पहुंचाने को लेकर बस चालक और परिचालक से नाराज था।जानकारी के अनुसार,चंडीगढ़ से चायल जा रही पंजाब रोडवेज...

फरीदाबाद में एंबुलेंस डीजल घोटाले का खुलासा, खड़ी गाड़ियों के नाम पर 50 लाख का ईंधन खरीदने का आरोप

फरीदाबाद। बीके सिविल अस्पताल में एंबुलेंस के नाम पर डीजल खरीदने का बड़ा मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल की चार एंबुलेंस महीनों से एक ही जगह खड़ी थीं, लेकिन उनके फ्यूल कार्ड से लगातार डीजल भरवाने की एंट्रियां दर्ज होती रहीं। शुरुआती जांच में करीब 50 लाख रुपये के...

फरीदाबाद के घर में निकला 10 फीट लंबा अजगर, सीढ़ियों के पास देखकर उड़े परिवार के होश

फरीदाबाद-:फरीदाबाद के भाकरी गांव में उस समय हड़कंप मच गया,जब एक घर के अंदर करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया।सांप घर की सीढ़ियों के पास उस स्थान पर बैठा था,जहां परिवार के सदस्य नहाने के लिए जाते हैं।अचानक इतने विशाल अजगर को देखकर परिवार के लोगों में डर का माहौल बन गया। घटना शाम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.