अमूल की डार्क चॉकलेट में जिंदा कीड़े मिलने का आरोप, शिकायतकर्ता ने की जांच की मांग

शिमला/संजू-:लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए अमूल की डार्क फ्रूट एंड नट चॉकलेट में जिंदा कीड़े मिलने का मामला सामने आया है।शिकायतकर्ता की ओर से चॉकलेट में कीड़े रेंगने का वीडियो भी सामने आने का दावा किया गया है। इस मामले को लेकर खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।न्यू शिमला निवासी संदीप शर्मा ने अमूल और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानी FSSAI को शिकायत भेजकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

संदीप शर्मा के अनुसार,उन्होंने 17 अक्टूबर 2026 को ऊना की एक दुकान से अमूल की 40 ग्राम की डार्क फ्रूट एंड नट चॉकलेट खरीदी थी।इसके बाद जब वह चॉकलेट लेकर शिमला पहुंचे और उनके बेटे ने घर पर उसका रैपर खोला,तो उसमें जिंदा कीड़े रेंगते हुए दिखाई दिए।इस घटना के बाद परिवार ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और बच्चों की सेहत को लेकर चिंता जताई है।शिकायतकर्ता का कहना है कि चॉकलेट की एक्सपायरी डेट मई 2027 थी।ऐसे में एक्सपायरी डेट से कई महीने पहले ही उसमें जिंदा कीड़े मिलने का आरोप गंभीर सवाल खड़े करता है। उनका कहना है कि अभिभावक बच्चों के लिए भरोसे के साथ खाद्य उत्पाद खरीदते हैं,इसलिए कंपनियों की जिम्मेदारी है कि वे गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखें।

संदीप शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस मामले में अमूल के कस्टमर केयर पर भी शिकायत दर्ज करवाई थी।हालांकि,उनके आरोप हैं कि कंपनी ने उनसे बातचीत किए बिना और चॉकलेट का निरीक्षण किए बिना ही शिकायत बंद कर दी।उन्होंने दावा किया कि चॉकलेट और उसका रैपर अभी भी उनके पास सुरक्षित हैं और वे जांच के लिए इन्हें संबंधित विभाग को सौंपने के लिए तैयार हैं।शिकायतकर्ता ने खाद्य सुरक्षा विभाग से चॉकलेट का नमूना लेकर अधिकृत प्रयोगशाला में जांच करवाने की मांग की है।उनका कहना है कि यदि जांच में खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है,तो संबंधित पक्ष के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऊना में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, संविधान दिवस तक मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का लक्ष्य

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना में कांग्रेस के वोट बचाओ अभियान के तहत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखे हमले किए।राजस्थान से सांसद एवं अभियान प्रभारी हरीश चन्द्र मीणा,हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए वोट चोरी के...

स्वर्ण आयोग के गठन को लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह का समर्थन, बोले- हर वर्ग को मिले अपनी आवाज रखने का मंच

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में स्वर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपनी बात रखी है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचाने और अपनी आवाज उठाने के लिए उचित मंच मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार संविधान के...

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

राहुल चावला,धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं।जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों का रुख कर सकते हैं।ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी एहतियात बरतने की आवश्यकता है।धर्मशाला के...

धर्मशाला में AAP के जिला कार्यालय का उद्घाटन, 2027 के चुनाव में सभी 68 सीटों पर उतरेगी पार्टी

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं।इसी कड़ी में शनिवार को धर्मशाला में पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा ने कहा...

सामाजिक सुधार की दिशा में राजपूत समाज की पहल, 25 अक्टूबर को होगी महापंचायत

पलवल-:सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने और समाज में सुधार लाने के उद्देश्य से राजपूत समाज ने महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया है।आगामी 25 अक्टूबर को महाराणा प्रताप भवन में आयोजित होने वाली इस महापंचायत में हरियाणा,उत्तर प्रदेश और राजस्थान के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।महापंचायत में शादी-विवाह में होने वाली फिजूलखर्ची,मृत्यु भोज,दहेज प्रथा और सामाजिक आयोजनों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.