/ Oct 27, 2026

धर्मशाला में AAP के जिला कार्यालय का उद्घाटन, 2027 के चुनाव में सभी 68 सीटों पर उतरेगी पार्टी

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं।इसी कड़ी में शनिवार को धर्मशाला में पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और सदस्यता अभियान के तहत अब तक 20 हजार से अधिक नए लोग पार्टी से जुड़ चुके हैं।

ऋतुराज गोविंद झा ने कहा कि आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के विकल्प के रूप में अपनी जगह मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।उन्होंने बताया कि अगले महीने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पार्टी की आगामी रणनीति और चुनावी तैयारियों को लेकर स्थिति स्पष्ट की जाएगी।उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के करीब 30 से 35 बड़े नेता आम आदमी पार्टी में शामिल होने के इच्छुक हैं। इनमें से पांच से सात नेताओं के अगले महीने पार्टी में शामिल होने की संभावना है। झा के मुताबिक,पार्टी का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करना और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करना है।इसके लिए स्थानीय नेतृत्व को आगे लाने पर भी जोर दिया जाएगा।

कांग्रेस-भाजपा पर साधा निशाना

प्रदेश की कांग्रेस सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए झा ने कहा कि हिमाचल के लोग दोनों पार्टियों की राजनीति से परेशान हो चुके हैं और अब एक नए राजनीतिक विकल्प की तलाश कर रहे हैं।उन्होंने कांग्रेस सरकार पर चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। झा ने महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने,युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने और 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने जैसी गारंटियों का जिक्र करते हुए कहा कि जनता इन वादों पर जवाब चाहती है।उन्होंने दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने वादों से बढ़कर काम किया है और हिमाचल प्रदेश के लोग भी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और रोजगार के क्षेत्र में इसी तरह के बदलाव की उम्मीद रखते हैं।झा ने कहा कि शिमला में पार्टी का प्रदेश कार्यालय पहले से कार्यरत है,जबकि धर्मशाला में जिला कार्यालय खोलने का उद्देश्य कांगड़ा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना है।आने वाले समय में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी अपनी सक्रियता बढ़ाएगी।

लॉरेंस बिश्नोई के मामले में केंद्र पर सवाल

ऋतुराज गोविंद झा ने लॉरेंस बिश्नोई के मामले को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में बंद होने के बावजूद बिश्नोई के नाम पर आपराधिक गतिविधियां जारी रहने और उसे कथित विशेष सुविधाएं मिलने को लेकर गंभीर सवाल हैं।उन्होंने साबरमती जेल में उसे रखे जाने और पूछताछ के लिए बाहर नहीं ले जाने की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।
झा ने पंजाब पुलिस की कार्रवाई का उल्लेख करते हुए दावा किया कि राज्य के शीर्ष दस अपराधियों में से नौ के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई के मामले में भी स्पष्टता और जवाबदेही जरूरी है।हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्राकृतिक खेती से संवर रही किशोर कुमार की तकदीर, पांच बीघा जमीन से हर सीजन 80 हजार की कमाई

बिलासपुर,सुभाष-:खेती की बढ़ती लागत और जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान के कारण कई किसान कृषि से दूरी बना रहे हैं।वहीं,ग्राम पंचायत कुठेड़ा मरहाणा के गांव कुठेड़ा निवासी किशोर कुमार ने अपनी मेहनत और नई सोच से खेती को आमदनी का बेहतर जरिया बनाने की मिसाल पेश की है।उन्होंने रासायनिक खाद का इस्तेमाल...

धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान बड़ा हादसा, विदेशी पर्यटक की गई जान

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान हुए हादसे में बुल्गारिया के एक पर्यटक की मौत हो गई,जबकि उसके साथ उड़ान भर रहा दूसरा विदेशी नागरिक सुरक्षित बचा लिया गया।हादसा 25 अक्टूबर को खनियारा के राइजिंग स्टार पीक के पास हुआ।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक,तेज हवाओं को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा...

वाल्मीकि जयंती पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पात्र परिवारों को घर बनाने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये

शिमला: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राजधानी शिमला के कृष्णानगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान समर्थकों ने मुख्यमंत्री को 65 किलो लड्डुओं से तोलकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि मंदिर में चांदी का मुकुट चढ़ाया और शीश...

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर भाजपा का हल्ला बोल, शिमला में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक

शिमला-:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। देशभर में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शिमला में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। राज्यसभा...

हिमाचल में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जयराम ठाकुर का हमला, बोले- भाजपा सत्ता में आई तो बहाल होंगे बंद संस्थान

शिमला/रामपुर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नोगली में आयोजित पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह और कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कुप्रबंधन के कारण प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.