/ Oct 31, 2026

करवाचौथ पर 8:05 बजे होंगे चांद के दीदार, शुक्र अस्त के बावजूद नवविवाहिताएं भी रख सकेंगी व्रत

शिमला/संजू -:करवाचौथ के पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सुहागिन महिलाएं व्रत की तैयारियों के साथ खरीदारी में जुटी हुई हैं।इस वर्ष करवाचौथ का व्रत 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।सुबह सरगी ग्रहण करने के बाद शुरू होने वाला यह व्रत रात को चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य देने के बाद खोला जाता है।इस बार शुक्र अस्त होने के कारण धार्मिक विधि-विधानों को लेकर भी चर्चा हो रही है।हालांकि,पंडित उमेश नौटियाल के अनुसार, शुक्र अस्त के बाल्य दोष के बावजूद सुहागिन महिलाएं और नवविवाहिताएं करवाचौथ का व्रत रख सकती हैं।इस दिन भगवान शिव,माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।

पंडित उमेश नौटियाल ने बताया कि करवाचौथ,जिसे कारक चतुर्थी भी कहा जाता है,भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखता है।उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में विवाहित महिलाएं इस पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाती हैं।इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु,अच्छे स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन में सुख-शांति की कामना करती हैं।उन्होंने बताया कि इस वर्ष 28 अक्टूबर को शुक्र अस्त हो रहा है,जिसका बाल्य दोष 30 अक्टूबर तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,पहले से किए जा रहे व्रत को बीच में छोड़ना उचित नहीं माना जाता।ऐसे में सुहागिन महिलाएं करवाचौथ का व्रत रख सकती हैं।हालांकि,शुक्र अस्त की अवधि में उद्यापन और कुछ बड़े धार्मिक अनुष्ठानों से बचने की सलाह दी गई है।पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं भी अपनी पारिवारिक परंपरा और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्रत कर सकती हैं।

सरगी ग्रहण करने का समय सुबह 3:30 बजे से 5:30 बजे तक

व्रत की तैयारियों के लिए सुबह 3:30 बजे से 5:30 बजे तक सरगी ग्रहण करने का समय बताया गया है।इसके बाद महिलाएं दिनभर व्रत रखेंगी।शाम को पूजा के लिए 5:38 बजे से 6:56 बजे तक का समय निर्धारित बताया गया है।रात 8:05 बजे चंद्रोदय होने की संभावना है।चंद्रमा को अर्घ्य देने और पति के दर्शन के बाद महिलाएं व्रत खोलेंगी।पंडित नौटियाल के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को व्रत के दौरान अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जरूरत पड़ने पर वे चिकित्सकीय सलाह लेकर फलाहार कर सकती हैं।धार्मिक आस्था के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर 6 वाहनों की जोरदार भिड़ंत, ट्रक में फंसे चालक को पुलिस ने सुरक्षित निकाला

अंबाला-:अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर बलदेव नगर के पास छह वाहनों की भिड़ंत से हड़कंप मच गया।हादसा उस वक्त हुआ जब एक के बाद एक छह वाहन आपस में टकरा गए।टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रक का चालक केबिन में ही फंस गया।हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक...

अनुराग ठाकुर और जयराम ठाकुर ने जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में की शिरकत, भुट्टो-कंवर की एकजुटता को बताया पार्टी के लिए अहम

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह के दौरान भाजपा की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती की झलक देखने को मिली।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की।समारोह में पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो और वीरेंद्र कंवर भी एक साथ मंच पर...

चमियाना अस्पताल में दो नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू, IGMC में भी नहीं हैं ये सुविधाएं

शिमला-:अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी (AIMSS) चमियाना में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। संस्थान में दो नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग क्रिटिकल केयर और जीआई सर्जरी शुरू किए जाएंगे। खास बात यह है कि ये दोनों विभाग अभी तक इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) शिमला में...

हिमाचल के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा सम्मान, मुख्यमंत्री सुक्खू ने बांटी 17.85 करोड़ की पुरस्कार राशि

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को शिमला में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 419 खिलाड़ियों को कुल 17 करोड़ 85 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों...

धर्मशाला में विधानसभा सत्र को लेकर सुरक्षा का कड़ा पहरा, जुरावर में बनेगा मुख्य नाका…पास के बिना नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 दिसंबर तक धर्मशाला में आयोजित होगा।सत्र को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इस दौरान विधानसभा परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा।कानून व्यवस्था बनाए रखने,ट्रैफिक को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.