/ Nov 01, 2026

धर्मशाला में विधानसभा सत्र को लेकर सुरक्षा का कड़ा पहरा, जुरावर में बनेगा मुख्य नाका…पास के बिना नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 दिसंबर तक धर्मशाला में आयोजित होगा।सत्र को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इस दौरान विधानसभा परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा।कानून व्यवस्था बनाए रखने,ट्रैफिक को नियंत्रित करने और वीआईपी सुरक्षा के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है। वहीं,सत्र के दौरान आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो,इसके लिए भी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर डीसी की अध्यक्षता में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था,यातायात प्रबंधन,वीआईपी मूवमेंट और गणमान्य व्यक्तियों के ठहरने सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त ट्रैफिक जवानों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।एसपी ने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान अपनी मांगों को लेकर सरकार के समक्ष प्रदर्शन करने और बात रखने के लिए पहुंचने वाले लोगों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए जुरावर और दाड़ी मैदान में लोगों के एकत्रित होने और बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि यातायात और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो।उन्होंने कहा कि कनेड़ और नगरोटा बगवां की ओर जाने वाले मार्गों के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए पंचायत प्रधानों के माध्यम से उनका सत्यापन करवाया जाएगा। इसके बाद स्थानीय निवासियों को आवश्यक पास जारी किए जाएंगे, ताकि उन्हें अपने घरों तक पहुंचने में परेशानी न हो।विधानसभा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जुरावर के समीप मुख्य पुलिस नाका स्थापित किया जाएगा। यहां से केवल वैध पास वाले वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी। पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों को ट्रैफिक डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी भी दी जाएगी।

एसपी कुलभूषण वर्मा ने स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा,यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार है।प्रशासन का प्रयास रहेगा कि सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे और आम लोगों को भी किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर 6 वाहनों की जोरदार भिड़ंत, ट्रक में फंसे चालक को पुलिस ने सुरक्षित निकाला

अंबाला-:अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर बलदेव नगर के पास छह वाहनों की भिड़ंत से हड़कंप मच गया।हादसा उस वक्त हुआ जब एक के बाद एक छह वाहन आपस में टकरा गए।टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रक का चालक केबिन में ही फंस गया।हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक...

अनुराग ठाकुर और जयराम ठाकुर ने जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में की शिरकत, भुट्टो-कंवर की एकजुटता को बताया पार्टी के लिए अहम

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह के दौरान भाजपा की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती की झलक देखने को मिली।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की।समारोह में पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो और वीरेंद्र कंवर भी एक साथ मंच पर...

चमियाना अस्पताल में दो नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू, IGMC में भी नहीं हैं ये सुविधाएं

शिमला-:अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी (AIMSS) चमियाना में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। संस्थान में दो नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग क्रिटिकल केयर और जीआई सर्जरी शुरू किए जाएंगे। खास बात यह है कि ये दोनों विभाग अभी तक इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) शिमला में...

हिमाचल के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा सम्मान, मुख्यमंत्री सुक्खू ने बांटी 17.85 करोड़ की पुरस्कार राशि

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को शिमला में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 419 खिलाड़ियों को कुल 17 करोड़ 85 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों...

धर्मशाला में विधानसभा सत्र को लेकर सुरक्षा का कड़ा पहरा, जुरावर में बनेगा मुख्य नाका…पास के बिना नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 दिसंबर तक धर्मशाला में आयोजित होगा।सत्र को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इस दौरान विधानसभा परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा।कानून व्यवस्था बनाए रखने,ट्रैफिक को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.