अमित शाह बोले- नशामुक्त पुलिस यूनिट बनेगा चंडीगढ़; 2100 से अधिक एआइ कैमरे लगाने की तैयारी, पुलिस बेड़े में 154 नए वाहन शामिल

मोनिका रावत/चंडीगढ़।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नई न्याय संहिताओं को प्रभावी ढंग से लागू कर चंडीगढ़ पुलिस ने देश के सामने उदाहरण पेश किया है।पुलिस ने करीब 85 प्रतिशत मामलों में दोषसिद्धि हासिल की है और औसतन 140 दिनों में न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपितों को सजा दिलाने में सफलता पाई है।उन्होंने कहा कि नई न्याय संहिताओं का सही तरीके से क्रियान्वयन हो तो देश में न्याय मिलने की प्रक्रिया तेज हो सकती है।

चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस और राष्ट्रपति पुलिस कलर अलंकरण समारोह में अमित शाह ने कहा कि तीन नए आपराधिक कानूनों की शुरुआत चंडीगढ़ से हुई।अंग्रेजों के समय के दंड आधारित कानूनों को हटाकर देश ने न्याय आधारित व्यवस्था की ओर कदम बढ़ाया है।चार अगस्त 2024 से अब तक चंडीगढ़ में 8,206 एफआइआर दर्ज की गई हैं। इनमें 75 से 90 प्रतिशत मामलों में चार्जशीट ऑनलाइन दाखिल करने का काम किया गया है।उन्होंने इसे देश में रिकॉर्ड बताया।

एनडीपीएस मामलों में 93 प्रतिशत दोषसिद्धि का दावा

गृह मंत्री ने कहा कि नए कानूनों के बाद एनडीपीएस मामलों में चंडीगढ़ पुलिस ने 93 प्रतिशत दोषसिद्धि हासिल कर आरोपितों को जेल भेजने का काम किया है।नशे और गैंगस्टर के खिलाफ चल रही मुहिम को उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि देश में नशामुक्त होने वाली पहली पुलिस यूनिट चंडीगढ़ बनेगी।

10 मिनट में क्यूआरटी और चार मिनट में पुलिस रिस्पांस

अमित शाह ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस का रिस्पांस टाइम चार मिनट है,जबकि क्यूआरटी का समय करीब 10 मिनट बताया गया। उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीक आधारित व्यवस्था की सराहना की।

एआइ से लैस 2100 से अधिक कैमरे मिलेंगे

गृह मंत्री ने बताया कि शहर में पहले से करीब 2,130 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।केंद्र सरकार की ओर से चंडीगढ़ को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस 2,152 अतिरिक्त कैमरे उपलब्ध कराने की बात कही गई है। इससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी तथा अपराध पर नजर रखने में मदद मिलेगी।

पुलिस ने जीते 145 पदक

अमित शाह ने बताया कि भारतीय पुलिस ब्यूरो मीट में चंडीगढ़ पुलिस ने 35 स्वर्ण,38 रजत और 72 कांस्य पदक जीतकर कुल 145 पदक हासिल किए। उन्होंने पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।उनके अनुसार, 130 विधवा पुलिस परिवारों को हर महीने आठ हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। शिक्षा और खेल छात्रवृत्ति पर करीब 2.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं।

192 पुलिस आवासों का शिलान्यास

उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में पुलिस बल में 154 नए वाहन शामिल किए गए हैं।पुलिस आवास संतुष्टि का स्तर 48 प्रतिशत है, जिसे बढ़ाकर 65 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है।समारोह में टाइप-3 के 192 पुलिस आवासों का शिलान्यास भी किया जाना है।अमित शाह ने चंडीगढ़ पुलिस के छह हजार से अधिक जवानों से नशे के खिलाफ लड़ाई को अपना एजेंडा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाकर विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ना होगा। अंत में उन्होंने राष्ट्रपति पुलिस कलर मिलने पर चंडीगढ़ पुलिस परिवार को बधाई दी और सम्मान की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

तपोवन विधानसभा में शीतकालीन सत्र की तैयारियां तेज, भवन को संवारने में जुटा PWD

धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर धर्मशाला के तपोवन विधानसभा परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। 16 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस सत्र के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ने भवन और परिसर को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए काम तेज कर दिया है।विभागीय टीमें दिन-रात मरम्मत,रंग-रोगन,साफ-सफाई और पॉलिशिंग के...

हिमाचल में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की सेवाएं ठप, 110 करोड़ का बकाया बना मरीजों की परेशानी

शिमला-:भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों,मेडिकल कॉलेजों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की जांच सेवाएं प्रभावित होने पर कांग्रेस सरकार को घेरा है।उन्होंने कहा कि सरकार की वित्तीय अव्यवस्था और लचर व्यवस्था का खामियाजा प्रदेश के आम मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।गरीब और मध्यमवर्गीय...

चम्बाघाट में पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव, गुस्साए परिजन ने तोड़े शीशे

सोलन-:सोलन के चम्बाघाट में मंगलवार को एक व्यक्ति ने पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए।बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने बेटे की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे समय पर अस्पताल न पहुंचाने को लेकर बस चालक और परिचालक से नाराज था।जानकारी के अनुसार,चंडीगढ़ से चायल जा रही पंजाब रोडवेज...

फरीदाबाद में एंबुलेंस डीजल घोटाले का खुलासा, खड़ी गाड़ियों के नाम पर 50 लाख का ईंधन खरीदने का आरोप

फरीदाबाद। बीके सिविल अस्पताल में एंबुलेंस के नाम पर डीजल खरीदने का बड़ा मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल की चार एंबुलेंस महीनों से एक ही जगह खड़ी थीं, लेकिन उनके फ्यूल कार्ड से लगातार डीजल भरवाने की एंट्रियां दर्ज होती रहीं। शुरुआती जांच में करीब 50 लाख रुपये के...

फरीदाबाद के घर में निकला 10 फीट लंबा अजगर, सीढ़ियों के पास देखकर उड़े परिवार के होश

फरीदाबाद-:फरीदाबाद के भाकरी गांव में उस समय हड़कंप मच गया,जब एक घर के अंदर करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया।सांप घर की सीढ़ियों के पास उस स्थान पर बैठा था,जहां परिवार के सदस्य नहाने के लिए जाते हैं।अचानक इतने विशाल अजगर को देखकर परिवार के लोगों में डर का माहौल बन गया। घटना शाम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.