अंबाला- पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने अपने दौरा कार्यक्रम के तहत एक बार फिर सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 11वीं व 12वीं के छात्रों को साइकिले वितरण की। इस अभियान के तहत विनोद शर्मा ने अंबाला के गांव नैनयोला से आज का कार्यक्रम शुरू किया। इस दौरान गांव में करीब 38 छात्र छात्रों को साइकिल वितरित की गई। अपने दौरा कार्यक्रम के तहत गाव डेलुमाजरा, बटरोहन, उदयपुर, अमीपुर, बलाना सहित कई गांव में जाकर छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण की।
हर घर में है रोजगार जरूरी, बच्चों को स्कूल जाने में होती थी परेशानी इसी को देख उठाया कदम- विनोद शर्मा
विनोद शर्मा ने कहा कि हर घर रोजगार जरूरी है और यह तभी संभव होगा जब आईएमटी लगाया जाएगा। विनोद शर्मा ने कहा कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल जाने में कई तरह की परेशानी होती थी और इसी को देखते हुए सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को साइकिल वितरण की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर पढ़ लिखने के बाद अगर नौकरी मिल जाए तो परिवारिक किसी ठीक हो जाती है। पढ़ने के बाद रोजगार मिलना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांव नान्योला में पिछले 10 सालों में केवल 3 युवाओं को नौकरी मिल पाई है युवाओं को उनका हक दिलाने के लिए लड़ाई लड़नी होगी।

