हिमाचल बजट चर्चा पर मुख्यमंत्री के जवाब से पहले सदन के बाहर विपक्ष का उद्योगों के पलायन को लेकर हंगामा

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- बजट सत्र के आठवें दिन भी विपक्ष का सरकार के खिलाफ कड़ा रुख जारी रहा. सत्र के आठवें दिन नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष के विधायकों ने उद्योगों के पलायन को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला. इस दौरान विपक्ष के विधायक  हाथों में तख्तियां लेकर विधानसभा पहुंचे. इस दौरान विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. विपक्ष के विधायकों ने सदन के बाहर सरकार की नीतियों के चलते प्रदेश से उद्योगों के पलायन का आरोप लगाया. इस दौरान विपक्ष ने “कांग्रेस हटाओ – उद्योग बचाओ” का नारा दिया .
बद्दी नालागढ़ में  राजनीतिक हस्तक्षेप से जा रहा गलत संदेश 
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज प्रदेश से उद्योग पलायन कर रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते उद्योग हिमाचल प्रदेश से जा रहा है. इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष ने बीते कल सदन के भीतर उद्योगों को लेकर हुई तनातनी का जिक्र भी किया. जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन के भीतर उद्योगों के विकास का श्रेय कांग्रेस के विधायक और उनके पिता को दे रहे हैं. जबकि हिमाचल प्रदेश में उद्योगों के विकास का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को जाता है. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के औद्योगिक पैकेज की बदौलत आज BBN एशिया के सबसे बड़े फार्मा हब के तौर पर विकसित हुआ.वही इसे  आगे विकसित करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. जयराम ठाकुर ने कहा कि  मगर सरकार उन्हें श्रेय देने की बजाय अपने लोगों को श्रेय देने में लगी है. जयराम ठाकुर ने कहा कि बद्दी नालागढ़ में जिस तरह से राजनीतिक हस्तक्षेप की चर्चाएं हो रही है, उसका गलत संदेश जा रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस मामले में तुरंत संज्ञान देना चाहिए.
CM के दुबई दौरे को लेकर भी  उठाए सवाल
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दुबई दौरे को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री इन्वेस्टर मीट के लिए दुबई गए. लेकिन इसका कोई ब्यौरा सरकार ने नहीं दिया. इस दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके एक निजी कार्यक्रम में जाने की भी खबरें हैं. उन्होंने कहा कि वह भी दुबई गए थे लेकिन पूरा दौरा रिकॉर्ड का हिस्सा है. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार के उद्योगों को लेकर रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में इस बार कम बरसेगा मानसून: सामान्य से 10% कम बारिश का अनुमान, 18-19 जून को आंधी-बिजली का ‘येलो अलर्ट’

​शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है वहीं इस वर्ष मानसून का रुख कुछ धीमा रह सकता है,जिससे आम जनता को सामान्य से कम बारिश का सामना करना पड़ सकता है वहीं किसान बागवानों की चिंताएं बढ़ सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के...

केंद्र के नए डीजल नियंत्रण आदेश से हिमाचल के बागवान परेशान! कुलदीप राठौर ने उठाया मुद्दा

शिमला,संजू -:केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जमाखोरी,कालाबाजारी और ईंधन के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जारी किए गए नए नियंत्रण आदेश का असर अब हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है।राज्य के कई क्षेत्रों में किसानों और बागवानों को पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता...

मोदी सरकार के 12 साल: AI शिक्षा, डिजिटल इंडिया और विकसित भारत पर सांसद रेखा शर्मा का जोर

अम्बाला-:राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास,सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बच्चों को शुरुआती कक्षाओं से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की शिक्षा देने की दिशा में काम कर रही है। साथ...

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

मंडी,धर्मवीर-:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की बात को दोहराते हुए प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोला है।मंडी में पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत कुमार ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र से मिल रही मदद का कोई हिसाब-किताब नहीं दे रही है।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा...

मनीषा मित्तल हत्याकांड पर शिक्षा मंत्री सख्त, बोले मामले में होगी सख्त कार्रवाई

शिमला,संजू -:शिमला के भट्टाकुफर स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है।इस दर्दनाक घटना ने न केवल शिक्षा जगत बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।न्याय की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.