/ Oct 13, 2026

1 जून को होंगे लोकसभा चुनाव… हिमाचल प्रदेश में इस तरह होगी चुनाव की प्रक्रिया

शिमला :  संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल प्रदेश के मुख्य चुनाव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 7 मई को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी. मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में 14 मई नामांकन भरने की आखिरी तिथि होगी. इसके अलावा 17  मई  को हिमाचल प्रदेश में नामांकन वापस लेने की आखिरी तिथि होगी. वहीं 1 जून को हिमाचल प्रदेश में मतदान दिवस होगा  और  4 जून को देशभर में एक साथ चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे.
हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए 7 हज़ार 990 मतदान केन्द्र चिन्हित कर लिए गए हैं. मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि पिछले चुनाव के मुकाबले 267 मतदान केंद्र बढ़े हैं. वहीं प्रदेश में 1 अप्रैल 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा भी मतदान में हिस्सा ले सकेंगे. इसके लिए चुनाव प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया जारी है. मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में पहली बार मतदान करने वाले लोगों की संख्या 01 लाख 38 हज़ार 918 है जो कुल मतदाताओं का 2.5 प्रतिशत है. वहीं 10 लाख़ 40 हज़ार 756 युवा मतदाता भी इस चुनाव में हिस्सा लेंगे जो कुल मतदाता जनसंख्या का लगभग 19 फ़ीसदी है. प्रदेश में 231 से ज्यादा मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है. वही 1500 से अधिक मतदाता जनसंख्या वाले मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त अधिकारी की नियुक्ति भी की जाएगी.
425 मतदान केंद्र संवेदनशील चिन्हित किए गए
मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि प्रदेश में 50 हज़ार के लगभग चुनाव कर्मी तैनात किए जाएंगे. उन्होंने कहा की प्रदेश में अभी तक 425 मतदान केंद्र संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं. हालांकि यह प्रक्रिया आखिरी वक्त तक चलेगी ऐसे में इन मतदान केदो पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए जाएंगे. वहीं चुनाव आयोग के मुताबिक वर्तमान चुनाव के दौरान प्रति संसदीय क्षेत्र 95 लाख़ प्रति संसदीय क्षेत्र खर्च की सीमा है. पिछले चुनाव में यह सीमा 70 लाख प्रति संसदीय क्षेत्र थी.हिमाचल प्रदेश मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया की हिमाचल प्रदेश में ज्वाली, सुलह और जोगिंदरनगर में मतदाताओं की संख्या 1 लाख को पार कर चुकी है. मतदाता संख्या के हिसाब से प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा सीट सुलह है जिसमें 01 लाख से ज्यादा मतदाता है, वहीं प्रदेश में सबसे कम मतदाता संख्या वाली विधनसभा सीट लाहौर और स्पीति है जहां 25 हज़ार के करीब मतदाता है.
15 हज़ार 256 फीट की उंचाई पर टशीगंग मतदान केंद्र स्थापित किया जाएगा 
हिमाचल प्रदेश में मतदान कई मायनों में बेहद खास होने वाला है. प्रदेश मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि प्रदेश में विश्व के सबसे उंचे मतदान केंद्र पर भी मतदान होगा. 15 हज़ार 256 फीट की उंचाई पर टशीगंग मतदान केंद्र स्थापित किया जाएगा जो विश्व का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र है. इसके अलावा चंबा के एहल्मी और भटियात के चक्की मतदान केंद्र का सफर 13 किलो मीटर की पैदल यात्रा के बाद तय करना होगा. वहीं फतैहपुर के सतकुटेड़ा में नाव से पहुंचना पड़ता है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.