इलेक्शन बांड के नाम पर बीजेपी ने आजतक का किया सबसे बड़ा घो*टाला -डॉ. सुशील गुप्ता

रादौर/यमुनानगर ( TSN)- आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से “इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ . सुशील गुप्ता ने शनिवार को रादौर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और अनाज मंडी का दौरा किया और आगामी लोकसभा चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। उनके साथ एमएलए बिशन लाल सैनी, आदर्शपाल सिंह, गगनदीप सिंह, रणधीर सिंह, कर्मवीर बूटर, संजू धौलंग, संजय गुप्ता, सतीश शर्मा, शमशेर सिंह, ऋषिपाल राणा, शिव कुमार शास्त्री, करमबीर खुर्दबन, सरदार संतोष सिंह, गुलजार सिंह, एडवोकेट कर्म सिंह और उमेश बुबका मौजूद रहे।
 इससे पूर्व, प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार की नीतियों से प्रदेश का व्यापारी वर्ग समेत हर वर्ग पूरी तरह से त्रस्त हो चुका है और सत्ता परिवर्तन के लिए बेताब है। इसलिए कार्यकर्ताओं और सम्मानित मतदाताओं के उत्साह और समर्पण से इंडिया गठबंधन’ कुरुक्षेत्र लोकसभा के साथ-साथ पूरे हरियाणा में एक शानदार जीत हासिल करेगा।
उन्होंने कहा कि इलेक्शन बांड के नाम पर बीजेपी ने आजतक का सबसे बड़ा घोटाला करने का काम किया। आज पूरे देश में इसकी चर्चा है। इंडिया गठबंधन इस देश को बचाने के लिए है। आज पूरे कुरुक्षेत्र में इंडिया गठबंधन की लहर है, कुरुक्षेत्र धर्म क्षेत्र है और कौरव विशाल सेना के साथ थे, लेकिन पांडवों के पास केवल धर्म था।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जनगणना ड्यूटी से गायब ‘गुरुजी’ पर गिरेगी गाज, गैरहाजिरों की तैयार होगी रिपोर्ट

मोनिका रावत,चंडीगढ़। जनगणना-2027 की शुरुआत हो चुकी है। 60 हजार से ज्यादा कर्मियों को जनगणना का जिम्मा सौंपा गया है। जनगणना को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन शिक्षक जनगणना ड्यूटी से कन्नी का काट रहे हैं। ज्यादातर शिक्षक जनगणना ड्यूटी से गैर-हाजिर मिल रहे हैं। लिहाजा, शिक्षकों की...

बंगाल की जीत से हरियाणा भाजपा में जोश निगम चुनावों में बहुमत से जीत का दावा…स्टार प्रचारक बनाएंगे माहौल को गर्म

मोनिका रावत,चंडीगढ़। बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की भारी बहुमत से जीत ने हरियाणा भाजपा में जोश भर दिया है। हरियाणा के चार शहरों में हो रहे निगम चुनावों में भाजपा ने भारी बहुमत से जीत का दावा किया है। जीत  का असर अब पंचकूला की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है। भाजपा...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने पेश किया नया एजुकेशन मॉडल, ₹50 करोड़ स्कॉलरशिप से स्टूडेंट्स को बड़ा सहारा

मोहाली-: सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने सीजीसीयूईटी 2026 से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने नए एजुकेशन मॉडल की झलक दिखाई। यूनिवर्सिटी का फोकस ऐसी पढ़ाई पर है जो सिर्फ किताबों तक सीमित न होकर इंडस्ट्री के साथ जुड़ी हो, नए विचारों को बढ़ावा दे और ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स के लिए आसान हो। इस मौके...

फरीदाबाद में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइया

फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस...

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान: “ईवीएम को हैक किया जा सकता है”, भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

शिमला, संजू -:पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में हाल ही में आए चुनावी नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ईवीएम मशीन को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.