नरेश चौहान ने BJP पर एजेंसियों के दबाव और धनबल के प्रयोग से सरकार गिराने की कोशिश के लगाए आरोप

शिमला : कमल भारद्वाज ( TSN)- चुनाव आयोग के लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनावी बिगुल भी बज चुका है. आयोग की ओर से प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों के साथ 6 विधानसभा सीटों पर भी उप-चुनाव की तारीख है तय कर दी गई है. लिहाजा प्रदेश में सियासी गर्मी भी बढ़ी हुई है. इसी बीच मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कांग्रेस के लोकसभा और विधानसभा उप-चुनाव को लेकर तैयार होने की बात कही. वहीं नरेश चौहान ने इस दौरान नेता प्रतिपक्ष पर भी निशाना साधा. इस दौरान नरेश चौहान ने भाजपा पर एजेंसियों के दबाव और धनबल के प्रयोग से सरकार गिराने का काम करने का भी आरोप लगाया. साथ ही नरेश चौहान ने प्रदेश की जनता के दोबारा कांग्रेस पर विश्वास जताने की भी बात कही.
अब षड्यंत्र पर चुनाव में बागी नेताओं और भाजपा के लोगों को जनता को देना होगा जवाब
मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि चुनाव आयोग ने प्रक्रिया के तहत प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तारीख के ऐलान के साथ 6 विधानसभा सीटों पर  उप-चुनाव की भी तिथि तय की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रत्येक चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है. नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस को जनता ने 40 सीटें जीताकर 14 महीने पहले पूर्ण बहुमत दिया था. अब पार्टी से बागी हुए इन 6 विधायकों को जनता के सवालों का जवाब देना पड़ेगा. उन्होंने  जवाब देना पड़ेगा की आखिर 14 महीने में ऐसी क्या वजह हुई, जो इन्होंने प्रदेश की जनता और कांग्रेस सरकार के साथ धोखा कर दिया. नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा भी इस षड्यंत्र में पूरी तरह से शामिल है. उनके नेता बागी नेताओं के साथ घूम रहे हैं. बागी विधायकों को CRPF की सुरक्षा दी जा रही है. इन सब बातों का जवाब बागी नेताओं और भाजपा को जनता के बीच देना होगा. इस दौरान नरेश चौहान ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशीयों के नाम तय किए जाने और मुद्दों को लेकर कहा कि बैठकों का दौर जारी है. जल्द ही प्रत्याशियों के नाम तय होंगे. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के बीच कांग्रेस महिलाओं को 1500 देने, OPS बहाल करने जैसे बड़े फैसलों को लेकर जाएगी. इस दौरान नरेश चौहान ने भाजपा से पूछा की क्या वे OPS बहाली के विरोध में है भाजपा के लोगों को यह भी साफ-साफ करना चाहिए. नरेश चौहान ने कहा की प्रदेश की जनता एक बार फिर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अपना प्यार और आशीर्वाद देगी.
पूर्ण बहुमत की सरकार को गिराना क्या नेता प्रतिपक्ष अपनी उपलब्धि मानते हैं?
 इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधा. प्रधान मीडिया सलाहकार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को साफ कर देना चाहिए कि उन्हें लोकतंत्र पर विश्वास है या नहीं. नरेश चौहान ने कहा की नेता प्रतिपक्ष ने 5 साल बतौर मुख्यमंत्री के प्रदेश में शासन किया.  चुनाव में प्रदेश की जनता ने उन्हें नकार दिया. उन्होंने पूछा कि जनता की चुनी हुई पूर्ण बहुमत की सरकार को गिराना क्या वह अपनी उपलब्धि मानते हैं ? उन्होंने कहा कि एजेंसियों के दबाव और धनबल के प्रयोग से सरकार गिराने का काम उपलब्धि की बात है ? नरेश चौहान ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार बहुमत है बहुमत में है और आने वाले समय में भी बहुमत में होगी. उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से यह सरकार पूरे 5 साल तक चलेगी.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

असम पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

हरियाणा -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी   दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने असम की नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सैनी ने असम सरकार को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा...

पीएम की ‘सोना न खरीदने’ की अपील से हिमाचल के ज्वेलर्स चिंतित, कारोबार पर संकट गहराने की आशंका

शिमला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद हिमाचल प्रदेश के सराफा कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। प्रधानमंत्री ने इस अपील को देश के राजकोषीय घाटे को कम करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक कदम बताया है, लेकिन ज्वेलर्स...

चंडीगढ़ निकाय चुनाव पर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा का बड़ा बयान

चंडीगढ़ -:चंडीगढ़ में निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने भरोसा जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शानदार जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और पार्टी विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। मंत्री रणवीर गंगवा ने देश के मौजूदा हालात...

पीएम के बयान पर कांग्रेस का हमला, आर्थिक हालात पर सरकार से जवाब मांगने लगी विपक्षी पार्टियां

शिमला-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में देशवासियों से सोने की खरीदारी सीमित करने, विदेश यात्राओं में कटौती करने और ईंधन की बचत करने की अपील के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस ने इस बयान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश की आर्थिक स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी देने...

हल्का उत्तरी में भाजपा नेता अक्षय शर्मा की बैठकों का दौर, श्री आरती देवा मंदिर में टेका माथा

कहा — सनातन धर्म हमें एक-दूसरे का साथ देना और समाज सेवा सिखाता है अमृतसर। अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आज हल्का उत्तरी के विभिन्न इलाकों में बैठकों का आयोजन कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने श्री आरती देवा मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद भी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.