कांग्रेस सरकार आने पर बुजुर्गों की पेंशन होगी 6 हजार…500 रुपए सिलेंडर देने का किया वायदा

करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां बढ़ने लगी है. चुनावी बिगुल बज चुका है तो अब राजनीतिक गतिविधियां हर जगह देखने को मिलनी शुरू हो चुकी है। करनाल के घरौंडा में  रविवार को कश्यप महासम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस उदयभान पहुंचे। जहां वो ये कहते हुए नजर आए कि उनकी सरकार आने पर वो जनता के लिए काम करेंगे ,वहीं प्रदेश की बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधा।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कोई भी समाज हो उसे अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना चाहिए,  तभी हक मिलता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर 6 हजार की पेंशन की जाएगी, 100 – 100 गज के प्लॉट दिए जाएंगे , 500 रुपए का सिलेंडर दिया जाएगा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कश्यप समाज को राजनीति में प्रतिनिधित्व नहीं मिला है, ये मैंने महसूस किया है, हमारी सरकार आने पर कश्यप समाज को मान सम्मान और स्थान मिलेगा । उन्होंने मुद्दा उठाया कि कौशल रोजगार जो सरकार चला रही है ना उसमें कोई आरक्षण है और ना पक्की नौकरी ये भद्दा मजाक है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस उदयभान ने कहा कि न्याय यात्रा के दौरान कमजोर लोगों की आवाज राहुल गांधी ने उठाई है, वहीं उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर हम 30 लाख पक्की नौकरी देंगे। बहरहाल बात साफ है चुनाव है तो अब जनता का समय है। अब ये नेता लुभावने वादे करेंगे ही और जनता को अपनी तरफ आकर्षित भी करेंगे।  देखना होगा हरियाणा के ताज का सरताज कौन बनता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर मंत्री के बयान से बढ़ा विवाद

शिमला, संजू -:जिला सोलन के अर्की में पथरी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत का मामला अब राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है। घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल के बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया है। मीडिया द्वारा डॉक्टरों की कथित लापरवाही और स्वास्थ्य विभाग की...

अम्बाला का 1857 शहीद स्मारक बनेगा देशभक्ति और इतिहास का राष्ट्रीय केंद्र : मुख्यमंत्री सैनी

अम्बाला —: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने कहा कि अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” देशभक्ति, शौर्य और बलिदान का प्रतीक बनेगा। यह स्मारक 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की गौरवगाथा को आधुनिक तकनीक और भव्य वास्तुकला के माध्यम से जीवंत करेगा। मुख्यमंत्री ने वीरवार को...

इंसान के सोचते ही चलने लगेगी व्हील चेयर, दिव्यांगों के लिए आईआईटी बना रहा ऑटोनोमस व्हीलचेयर

मंडी, धर्मवीर-: आईआईटी मंडी द्वारा एक ऐसी व्हीलचेयर बनाई जा रही है जिसे न तो किसी के धक्के की जरूरत होगी और न ही किसी प्रकार की वॉयस कमांड या रिमोट कंट्रोल की। यह व्हीलचेयर इंसान के सोचते ही चलने लगेगी। आईआईटी के डायरेक्टर प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा के निर्देशों पर अमित शुक्ला और उनके प्रशिक्षुओं...

मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

शिमला -मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में आयोजित आतंकवाद विरोधी दिवस कार्यक्रम में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में आतंकवाद के विरूद्ध लड़ते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने दो...

गर्मी से बेहाल धर्मशाला, ठंडी वादियों की तलाश में पहुंचे पर्यटक हुए निराश

धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हैं, लेकिन मौसम ने इस बार सैलानियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। देश के विभिन्न राज्यों से ठंडी वादियों का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों को यहां भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान लगातार बढ़ने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.