चाय पर चर्चा कार्यक्रम में बोले कृष्णपाल गुर्जर.. लोकसभा चुनाव में हैट्रिक लगाने के लिए हूं पूरी तरह आश्वस्त

फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)– लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है,  बीजेपी के उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर तीसरी बार हैट्रिक लगाने के लिए चुनावी मैदान में उतर चुके हैं । चुनावी सरगर्मियों के चलते आज पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के साथ सेक्टर 21 A में स्थानीय निवासी सुभाष शर्मा द्वारा आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे. इस अवसर पर उन्होंने जहां लोकसभा में हुए कामों के बारे में चर्चा की,वहीं उन्होंने मोदी सरकार की  उपलब्धियों  को जनता के बीच रखा ।
चाय पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने  कहा कि मैंने अपने जीवन में बहुत चुनाव लड़े हैं, चुनाव लड़ते हुए देखा है लेकिन इस बार का चुनाव बहुत अलग चुनाव है क्योंकि पहली बार इस चुनाव में वह देख रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के सामने मैदान बिल्कुल खाली है और कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता चुनाव के मैदान को छोड़कर भाग रहे हैं और टिकट वापस कर रहे हैं यानी चुनाव से पहले ही हार स्वीकार कर रहे हैं । तीसरी बार लोकसभा चुनाव मे हैट्रिक लगाने के सवाल पर गुर्जर ने कहा कि उन्हें टिकट मिलने के बाद जनता का जो प्यार मिल रहा है उससे उन्हें जीत की गारंटी पहले ही मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी पर जहां पूरा देश विश्वास करता है उनके दिए गए टिकट पर जनता जीत की गारंटी दे रही है ।
इस बार चुनाव में नए वोटरों को लेकर उन्होंने कहा कि इस चुनाव में नए वोटरो यानी युवाओं की भागीदारी देश को विकसित भारत बनाने में बहुत महत्वपूर्ण रहने वाली है। आज पूरे देश का भरोसा मोदी पर है जो श्रेष्ठ भारत बनाने की कल्पना को साकार कर रहे हैं। आज देश के लोगों को भरोसा है कि मोदी ही देश को विकसित भारत, श्रेष्ठ भारत और विश्व गुरु भारत बना सकते हैं। चुनाव में पन्ना प्रमुखों की फौज को लेकर सवाल पर गुर्जर ने कहा – भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और इसके साथ उसके करोड़ कार्य करता और पन्ना प्रमुख जुड़े हुए हैं। यही वह पार्टी है जहां पन्ना प्रमुख नहीं बल्कि पेज प्रमुख भी बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी में पन्ना प्रमुख से लेकर अध्यक्ष तक सब की अपनी अपनी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहां की भाजपा कार्यकर्ता मोदी जी के लिए हर घर तक हर लोग तक पहुंचेगा ।
चुनाव पर नहीं पड़ेगा इलेक्ट्रो बॉन्ड का कोई असर 
तीसरी बार लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस तरह मोदी जी को देश के लोगों पर भरोसा है इस तरह मुझे भी अपने लोकसभा क्षेत्र के 24 लाख मतदाताओं पर पूरा भरोसा है और निश्चित तौर पर इस बार चुनाव में भाजपा पार्टी पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी। इलेक्ट्रो बॉन्ड के सवाल पर जवाब देते हुए गुर्जर ने कहा कि इसका कोई असर चुनाव पर नहीं पड़ने वाला क्योंकि जैसे जैसे चुनाव नजदीक आएगा देश विरोधी ताकते और विपक्ष भ्रांतियां फैलाने का काम करेंगे लेकिन कोई भी भ्रम लोगों और देशवासियों के मन में नहीं है और सब देशवासियों का एक ही लक्ष्य है की तीसरी बार देश की बागडोर मोदी को ही सौपनी है ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रेमानंदजी महाराज की भावुक अपील मैं रहूं या न रहूं, हमेशा आपके साथ रहूंगा

वृंदावन| प्रसिद्ध संत प्रेमानंदजी महाराज ने स्वास्थ्य खराब होने के बाद पहली बार भक्तों को भावुक संदेश दिया है। पिछले नौ दिनों से उनकी नियमित पदयात्रा बंद है, जिसके बाद देशभर में उनके अनुयायियों के बीच चिंता बढ़ गई थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में उन्होंने कहा कि मैं रहूं या...

मोहाली, डेराबस्सी और जीरकपुर में मतदान की तैयारी पूरी, पोलिंग पार्टियां रवाना; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मोहाली। मोहाली, जीरकपुर और डेराबस्सी में 26 मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव के मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष बनाने के लिए पोलिंग पार्टियों की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान केंद्रों की तैयारियों को तेज कर दिया है। जानकारी के अनुसार, तीनों क्षेत्रों में...

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

चिंतपूर्णी, विकास— मां श्री चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में छोटे बच्चों को भीख मांगने से रोकने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चाइल्ड हेल्पलाइन, चिंतपूर्णी पुलिस और मंदिर में तैनात पूर्व सैनिकों की ओर से विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मंदिर भवन और आसपास के क्षेत्रों से करीब 13 बच्चों को...

नौतपा की दस्तक से हरियाणा तपने लगा, अंबाला में पारा 45 डिग्री के करीब

अम्बाला -:हरियाणा में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है। अंबाला समेत कई इलाकों में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंचने से दोपहर के समय सड़कें और बाजार सूने नजर आए। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ नौतपा शुरू...

लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, महंगाई बढ़ने की चिंता तेज

अम्बाला -:अंबाला में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। तेल के दाम करीब एक रुपये 61 पैसे प्रति लीटर बढ़ने से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। पिछले 15 दिनों में यह चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल के रेट में इजाफा हुआ है। लगातार बढ़ती कीमतों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.