CM सुक्खू ने बागियों के मानहानि केस के बयान पर किया पलटवार…कहा जनता के बीच आनी चाहिए सच्चाई

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)-मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बागी विधायकों द्वारा  मानहानि का  मुकदमा करने पर कहा कि बागी विधायकों की सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाकी विधायक 15-15 करोड़ में बीके है, जबकि उनके सरगना को कितने  पैसे मिले हैं  इसकी  जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाग्य विधाता कौन है, अपनी आत्मा को नहीं बेचा है, बल्कि धनात्मा को बेचा है।
इनके सरगना को कितने मिले…हो रही जांच
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नादौन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों की जन समस्याओ  का  मौके पर निपटारा किया. उन्होंने  कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की ।मुख्यमंत्री ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान बागी विधायकों पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि बागी विधायकों की सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बागी विधायक 15- 15 करोड़ में बीके हैं। इनके सरगना को कितने मिले इसकी जांच चल रही है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि  विधायक के विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्य हुए हैं। विकास कार्य होने के बावजूद आखिरी 14 महीने में ऐसा क्या हो गया कि इन्हें दूसरी पार्टी का दामन थामना पड़ा। उन्होंने कहा कि एक रात को सभी हमारे साथ डिनर करते हैं और दूसरे दिन राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग करते हैं। क्रॉस वोटिंग करने के बाद वहां से गायब हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह विधायक जनता के इतने ही हितैषी रहे हैं तो फिर बजट सत्र में क्यों शामिल नहीं हुए।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता अपने विधायक चुनौती है। यदि विधायक कुछ ही महीनो  में इस्तीफा देकर दूसरी पार्टी में चले जाते हैं तो इसके पीछे के कारण क्या है,  इन्हे  जनता के बीच में लाना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि विधायकों ने जनता   के साथ क्यों विश्वासघात किया, इस बात को जनता के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किए गए इस कृत्य के चलते जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
शनिवार शाम तक कुछ  प्रत्याशियों के नाम होंगे घोषित 
वहीं मुख्यमंत्री ने टिकट आवंटन को लेकर कहा कि शनिवार शाम तक प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस कमेटी की स्क्रीनिंग बैठक आयोजित की जाएगी। उसमें नामों पर मोहर लगाई जाएगी। शनिवार शाम तक कुछ  प्रत्याशियों के नाम घोषित हो जाएंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शहीद सुखदेव की जन्मस्थली पर दूसरे दिन भी जारी रही क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल

लुधियाना-:शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली पर क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही।शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के आहवान पर वीरवार को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद के वंशज अशोक थापर, त्रिभूवन थापर, जयंत पुरी, प्रगट सिंह व पाली सहजपाल प्रात: 9 बजे से शाम 6 हजे तक दूसरे...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा, अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

धर्मशाला,राहुल-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, कॉफी टेबल बुक का विमोचन..16 टीमों के साथ जयपुर में होगा अगला संस्करण

नई दिल्ली-:यूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह में राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विशेष कार्याधिकारी राजीव दत्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जेपीएल को पत्रकारों...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो

मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं। खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली कंपनी...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई दिल्ली...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.