5 साल के लिए मिली है सत्ता, न संभलने पर होगी सुक्खू की नालायकी-जयराम ठाकुर

मंडी : धर्मवीर ( TSN)-  मंडी में भाजपा की बाइक रैली में पहुंचे पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के नोटों के दम पर सत्ता की हथियाने वाले ब्यान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। जयराम ठाकुर ने सीएम के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को 5 साल के लिए सत्ता मिली है और यदि सीएम सुक्खू इसे संभाल नहीं पाते हैं तो ये उनकी नालायकी होगी।
 नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुझे सत्ता की कोई भूख नहीं है, मैं केवल विपक्ष में रहकर अपना धर्म निभा रहा हूूं। उन्होंने कहा कि यदि लोकतांत्रिक तरीके से प्रदेश में कार्य नहीं होगा तो, विपक्ष को उस पर बोलने का अधिकार है। इसके अलावा सरकार जनहित का कार्य नहीं करेगी तो भी उसपर बोलना मेरा काम है। सुक्खू को 5 साल के लिए सत्ता मिली है और इसे संभालना उनका जिम्मा है।
अभिषेक मनु सिंघवी के बयान पर कहा ये 
वहीं कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी द्वारा पर्ची सिस्टम को लेकर हाईकोर्ट में दी गई चुनौती पर जयराम ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कानूनी तौर अपनी बात रखने को सभी को अधिकार है। लेकिन हिप्र में राज्यसभा के चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन राज्यसभा में शपथ भी ग्रहण कर चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस पर जुबानी ह*मला करते हुए कि भाजपा प्रत्याशी की जीत से कांग्रेस पार्टी हताश है और कई तरीकों से अपनी पीड़ा को जताने की कोशिश में लगी हुई है।इससे पूर्व पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने मंडी में भारतीय जनता पार्टी के 45वें स्थापना दिवस पर निकाली गई बाइक रैली में भाग लिया। यह बाइक रैली खलियार से पुरानी मंडी, पुरानी मंडी से भयोली, भयोली से बस स्टैंड होते हुए सेरी मंच में संपन्न हुई।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पीएम के आवाहन पर बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, किसी पर रोक लगाना सही नहीं

मंडी , धर्मवीर -:मंडी नगर निगम चुनावों में प्रचार पर पहुंचे सीएम सुक्खू ने पीएम मोदी के आवहन पर अपनी प्रतिकिया दी है। सीएम सुक्खविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि इस तरह की किसी पर रोक लगाना बिल्कुल भी सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सोना खरीदना यहां की लोक संस्कृति से जुड़ा हुआ...

सोनीपत में खिला मेयर चुनाव में कमल का फूल, तो नगर निगम पार्षद चुनाव में भी बीजेपी को बंपर बहुमत

सोनीपत , राकेश कुमार- हरियाणा स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे लगभग आ चुके हैं और हरियाणा में कमल के फूल के साथ जनता ने जाने का रास्ता चुना है, सोनीपत में नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर कमल का फूल खिला है और नगर निगम पार्षद में भी बीजेपी को बंपर बहुमत मिला है,...

निकाय चुनाव में जनता ने मोदी और भाजपा की नीतियों पर लगाई मुहर- मुख्यमंत्री

दिल्ली -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने पर सभी विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आम जनता ने निकाय चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर जीत की मुहर लगाई है।  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को...

पंचकूला नगर निगम के कुल 20 वार्डों में से 10 वार्डों का परिणाम घोषित..सभी 10 वार्ड पर भाजपा का कब्जा

पंचकूला ,मोनिका रावत-:नगर निगम पंचकूला के 10 वार्ड के परिणाम दोपहर 1 बजे तक घोषित किए गए। इन सभी वार्ड में भाजपा ने कब्जा जमाया है। वार्ड नंबर 1 से भाजपा की परमजीत कौर 2358 मतों से विजयी वार्ड नंबर 2 से भाजपा की परमजीत कौर 1979 मतों से विजयी वार्ड नंबर 3 से भाजपा...

असम पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

हरियाणा -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी   दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने असम की नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सैनी ने असम सरकार को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.