केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर बोले…राहुल गांधी कांग्रेस का मतलब RSBP

बिलासपुर : सुभाष ठाकुर ( TSN)- केंद्रीय मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस व  अन्य दलों के साथ नाममात्र का गठबंधन है। पंजाब में कांग्रेस आप से अलग है । तो दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने कांग्रेस से अभी तक बाहर की स्थिति में  रखा है। कांग्रेस की हालत यह है कि कांग्रेस राहुल गांधी के खिलाफ ही प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिया था। राहुल गांधी को चुनाव लडने के लिए उतर प्रदेश छोड कर वायनाड जाना पडा। जिसके लिए कांग्रेस को आंतकी संगठनों का समर्थन करने वाले दलों का सहारा लेना पड रहा है, जो देशहित में नहीं है।
राहुल गांधी भारत को जोड़ने नहीं तोड़ने का कर रहे  प्रयास 
केंद्रीय मंत्री मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस का मतलब आरएसबीपी अर्थात राहुल , सोनिया, बाडरा प्रियंका पार्टी। यह पार्टी परिवाद से बाहर नहीं निकल पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत को जोड़ने नहीं तोड़ने एवं खंड खंड करने का प्रयास कर रहे हैं। वह शुक्रवार को बिलासपुर व टाली में भाजपा त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने दस वर्ष के कार्यकाल में कई उपलब्धियां हासिल की है। जिसके चलते भाजपा में कार्यकाल में जो बदलाव आए हैं कि सबको दिख रहे हैं। जिसका उदाहरण जम्मू कश्मीर में देखा जा सकता है । जहां पर अनुच्छेद.370 समाप्त हो सकता है। आज स्थिति यह है कि जम्मू.कश्मीर में आतंकी हमले 70 प्रतिशत कम हो गए हैं। इसके साथ ही वहां आम लोगों की ह*त्याएं 81 प्रतिशत कम हो गईं हैं और सेना के जवानों की मृ*त्यु 50 प्रतिशत कम हुई हैं। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि चुनावी बेला को देखते हुए कांग्रेस महिला सम्मान की बात कर रही है लेकिन असल में यह महिलाओं का अपमान करने में जुटे हैं। कांग्रेस के लोग अभी कंगना रनौत तो कभी एश्वर्या राय को  अपमानित करने का प्रयास कर रहे हैं।
अनुराग सिंह ठाकुर ने  इस अवसर पर भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के नेताओं पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा लगाए गए आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि सुक्खू एक जिम्मेवार ओहदे पर हैं। इसलिए उन्हें कुछ भी कहने पहले सोच लेना चाहिए। उन्हें 15 करोड़ रुपये में बिकने को लेकर तथ्य पेश करने चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर काम करने का आहवान किया। वह भाजपा के कार्यकाल में बूथ स्तर पर हुए विकास कार्यों पर रिपोर्ट कार्ड बनाएं और उसे अपने अपने क्षेत्र में लेकर जाएं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रेमानंदजी महाराज की भावुक अपील मैं रहूं या न रहूं, हमेशा आपके साथ रहूंगा

वृंदावन| प्रसिद्ध संत प्रेमानंदजी महाराज ने स्वास्थ्य खराब होने के बाद पहली बार भक्तों को भावुक संदेश दिया है। पिछले नौ दिनों से उनकी नियमित पदयात्रा बंद है, जिसके बाद देशभर में उनके अनुयायियों के बीच चिंता बढ़ गई थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में उन्होंने कहा कि मैं रहूं या...

मोहाली, डेराबस्सी और जीरकपुर में मतदान की तैयारी पूरी, पोलिंग पार्टियां रवाना; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मोहाली। मोहाली, जीरकपुर और डेराबस्सी में 26 मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव के मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष बनाने के लिए पोलिंग पार्टियों की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान केंद्रों की तैयारियों को तेज कर दिया है। जानकारी के अनुसार, तीनों क्षेत्रों में...

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

चिंतपूर्णी, विकास— मां श्री चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में छोटे बच्चों को भीख मांगने से रोकने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चाइल्ड हेल्पलाइन, चिंतपूर्णी पुलिस और मंदिर में तैनात पूर्व सैनिकों की ओर से विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मंदिर भवन और आसपास के क्षेत्रों से करीब 13 बच्चों को...

नौतपा की दस्तक से हरियाणा तपने लगा, अंबाला में पारा 45 डिग्री के करीब

अम्बाला -:हरियाणा में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है। अंबाला समेत कई इलाकों में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंचने से दोपहर के समय सड़कें और बाजार सूने नजर आए। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ नौतपा शुरू...

लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, महंगाई बढ़ने की चिंता तेज

अम्बाला -:अंबाला में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। तेल के दाम करीब एक रुपये 61 पैसे प्रति लीटर बढ़ने से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। पिछले 15 दिनों में यह चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल के रेट में इजाफा हुआ है। लगातार बढ़ती कीमतों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.