नेता प्रतिपक्ष बोले….विधायकों को उकसाकर प्रतिभा और विक्रमादित्य सिंह ने लिया यू-टर्न

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को मंडी में संसदीय क्षेत्र मीडिया सेंटर का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारवार्ता में एक के बाद एक कांग्रेस पर ताबरतोड ह*मले किए। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सुक्खू सरकार न केवल बहुमत से गिर चुकी है बल्कि लोगों की नज़रों से भी उत्तर चुकी है। ऐसे में हिमाचल में उपजे इस राजनीतिक हालात के लिए भाजपा को दोष देना कांग्रेस नेता बंद करें । जयराम ठाकुर ने कहा कि  मैं बड़ा सपष्ट कर देना चाहता हूं कि इसके लिए कोई कसूरवार है तो स्वयं मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू हैं। उन्होंने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि वे पल पल पलटुराम हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के बागी विधायकों को उकसाने में प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह की भूमिका अहम थी लेकिन विधायकों को उकसाने के बाद खुद दोनों ने यू-टर्न ले लिया।  जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रतिभा और विक्रमादित्य सिंह की भूमिका के बारे में वे कभी बाद में और विस्तार से बात भी  करेंगे और खुलासा भी लेकिन दोनों ने सीएम सुक्खू और अपनी ही सरकार के बारे में जो कुछ कहा उसी से विधायक आक्रोषित हुए। उन्होंने कहा कि अब विक्रमादित्य सिंह को पलटू राम के नहीं बल्कि ’’पल पल पलटूराम’’ के नाम से पहचाना जाने लगा है। वो अपने हर बयान से पलट जाते हैं। यदि वो चुनावी मैदान में उतरते हैं तो फिर विस्तार से बातें होंगी।
अगर कांग्रेस बाज नहीं आई तो चुनाव आयोग में करेंगे शिकायत
जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की तरफ से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के खिलाफ की जा रही टिप्पणीयों पर बोलते हुए कहा कि इस विषय पर कंगना रनौत पहले ही स्पष्टीकरण दे चुकी है लेकिन कांग्रेस इसका दुष्प्रचार करने में जुटी हुई है। पार्टी ने सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ही कंगना को टिकट देकर प्रत्याशी बनाया है जोकि कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कांग्रेस इसे इसी तरह मुद्दा बनाती रही तो फिर इसकी चुनाव आयोग में शिकायत की जाएगी।
सुक्खू सरकार पर भी जमकर बरसे जयराम 
 जयराम ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर भी जमकर जुबानी हमले बोले। उन्होंने कहा कि आज हालत यह हो गए हैं कि विधायक सरकार को छोड़कर जा रहे हैं जबकि मौजूदा सांसद चुनाव लड़ने से इनकार कर रही है। लेकिन इन सबके बीच भाजपा को दोषी ठहराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज सरकार जनता की नजरों और बहुमत के हिसाब से गिर चुकी है। सीएम को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।उन्होंने कहा कि इसी माह कोर्ट में सुनवाई के लिए सीपीएस की नियुक्ति को लेकर फैसला आने वाला है। अभी 34 विधायकों के साथ बहुमत का दावा भरने वाले मुख्यमंत्री ऐसे में बताएं कि अगर ये छः भी गए तो सरकार आपकी कैसे बचेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस सरकार ने गैर संवैधानिक तरीके से सीपीएस की  नियुक्ति कर रखी है और जल्द वे जाने वाले हैं। ऐसे में ये सरकार अब नहीं बचेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नगर निगम धर्मशाला चुनाव: 54 उम्मीदवार मैदान में, खर्च सीमा 1 लाख; 17 मई को मतदान

धर्मशाला-:नगर निगम धर्मशाला चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार कुल 54 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शुरुआत में 58 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन नामांकन वापसी की अंतिम तिथि पर चार उम्मीदवारों के हटने के बाद मुकाबला अब 54 प्रत्याशियों के बीच रह गया...

कांगड़ा में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, दो आदतन आरोपी तीन माह की निवारक हिरासत में

धर्मशाला-:  जिला कांगड़ा में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बैजनाथ क्षेत्र के दो कुख्यात और आदतन तस्करों को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट, 1988 के तहत तीन-तीन माह की निवारक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि इन दोनों आरोपियों की गतिविधियां क्षेत्र में युवाओं...

हिमाचल में बेमौसमी बारिश से फसलों को भारी नुकसान, स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सियासत तेज

शिमला, संजू -: राज्य में लगातार हो रही बेमौसमी बारिश ने किसानों और बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। खासतौर पर सेब उत्पादकों को इस बार भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। शुरुआती आकलन के अनुसार सेब की फसल को करीब 40 प्रतिशत तक नुकसान पहुंच चुका है। पिछले साल जहां उत्पादन बेहतर रहा था,...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की कारगुजारी पर बोला हमला…कहा- दौंहदी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी ने न आकर जनभावनाओं के साथ किया खिलवाड़

मंडी-: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस ने दौंहदी वार्ड के लोगों के साथ जो खेला किया है, अब यहां की जनता भी कांग्रेस के साथ खेला करेगी। मंडी में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने बताया कि बैहना वार्ड के साथ-साथ दौंहदी वार्ड की जनता भी विरोध...

मोहाली में रात को गुटका साहिब की बेअदबी, संगत में भारी रोष

मोहाली: मोहाली के सोहाना एयरपोर्ट रोड पर बीती रात गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है, जिससे संगत में भारी रोष फैल गया। बताया जा रहा है कि सोहाना गुरुद्वारा साहिब से करीब एक किलोमीटर दूर एयरपोर्ट रोड किनारे गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले, जिन्हें संगत ने एकत्र किया। घटना की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.