/ Aug 30, 2026

बाबा साहेब की जयंती पर एमडीयू में हंगामा.. राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा का कार्यक्रम स्थगित

रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)-रोहतक एमडीयू में संविधान जानो विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसके लिए कुछ विद्यार्थियों ने एमडीयू प्रशासन से विधि विभाग के पास अंबेडकर हॉल में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति ली थी।मंगलवार को जब कार्यक्रम शुरू हुआ तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने आचार संहिता का हवाला देते हुए राजनीति कार्यक्रम नहीं करने की बात कही। इससे एनएसयूआई व सीवाईएसएस के सदस्य पेपर पड़े और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद सभी अंबेडकर हॉल से नारेबाजी करते हुए एमडीयू के गेट नंबर 2 पर पहुंचे और यहां विरोध प्रदर्शन किया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा गेट नंबर 2 पर पहुंचे। यहां डॉक्टर अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के दिल्ली एमएलए वीरेंद्र कादयान, डीयू का पूर्व अध्यक्ष अरुण हुड्डा सुमित अनेक लोग मौके पर पहुंचे। यह सभी कार्यक्रम नहीं होने के चलते वापस लौट गए।
BJP चाहती है टकराव हो, हम शांति बनाए हुए हैं- दीपेंद्र हुड्डा
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा के लोग चाहते हैं, टकराव की स्थिति पैदा हो। इसके लिए बार-बार हमें उकसाने का प्रयास किया जा रहा है। चार दिन पहले गांधी कैंप में भी निगम कर्मचारियों ने कार्यक्रम के दौरान ही पार्टी के झंडे व लड़ियां उतारे थे। अब एमडीयू परिसर में अनुमति देने के बाद कार्यक्रम रद कर दिया गया है। यह गैर लोकतांत्रिक रवैया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.