/ Aug 30, 2026

हिमाचल के HAS टॉपर अनमोल ने पास की UPSC परीक्षा…देश भर में हासिल किया 438वां रैंक

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- एक माह पहले हिमाचल प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में टॉप करने वाले मंडी जिला के अनमोल ने एक और कीर्तिमान हासिल किया है। जिला के सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत पौंटा के चुक्कू टांडा गांव निवासी 30 वर्षीय अनमोल ने संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की परीक्षा को उतीर्ण कर दिया है। अनमोल ने देश भर में 438वां रैंक हासिल करके यह मुकाम हासिल किया है ।
अनमोल के पिता कृष्ण चंद हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा से हालही में सेवानिवृत हुए हैं।वह आरटीओ मंडी के पद पर कार्यरत थे। उनकी माता उषा बल्द्वाड़ा वार्ड से जिला परिषद की सदस्य हैं।माता उषा ने बताया कि बेटे की इस कामयाबी से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।बता दें कि इनके दो बेटे हैं जिसमें अनमोल बड़े हैं और इनका छोटा भाई भी यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। इससे पहले भी अनमोल ने यूपीएससी की परीक्षा दी थी लेकिन उसमें सफलता हासिल नहीं हो पाई थी। अब बेटे ने यूपीएससी की परीक्षा को उतीर्ण करके न सिर्फ परिवार और क्षेत्र को बल्कि पूरे प्रदेश को देश भर में गौरवांवित किया है। अनमोल ने एनआइटी हमीरपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक जबकि आइआइटी दिल्ली से एम.टेक की पढ़ाई की है।
हिमाचल में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में किया था टॉप
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई परीक्षा में अनमोल ने हालही में पूरे प्रदेश में टॉप किया था। मौजूदा समय में अनमोल शिमला जिला के टूटू में बीडीओ के पद पर तैनात है। अनमोल रोजाना 10 घंटों से ज्यादा का समय पढ़ाई करता था और आज इस मेहनत के कारण वह इस मुकाम को हासिल कर पाया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.