पूर्व विधायक राकेश कालिया ने BJP छोड़ कांग्रेस का थामा दामन.. राजीव शुक्ला की मौजूदगी में ज्वाइन की पार्टी

ऊना : राकेश ( TSN)- गग्रेट क्षेत्र के पूर्व विधायक  राकेश कालिया ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस पार्टी  को फिर से ज्वाइन किया है.  राकेश कालिया को दिल्ली में पार्टी के प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री राजीव शुक्ला ने विधिवत रूप से पटका पहनाकर कांग्रेस में एंट्री दी। राकेश कालिया तीन बार के पूर्व विधायक हैं ,कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रहे हैं और वर्तमान में गग्रेट क्षेत्र के उपचुनाव के लिए कांग्रेस में उन्हें मजबूत प्रत्याशी के तौर पर देखा जा रहा है, अनेक सर्वे में जहां उनका नाम आगे है। वहीं कांग्रेस ने प्रत्याशी की टोह  लेने के लिए जो प्रभारी की बैठक की उनमें भी राकेश कालिया समर्थकों की भीड़ उमड़ी. ऐसे में फीडबैक के आधार पर राकेश कालिया को कांग्रेस में एंट्री दी गई है।
कांग्रेस की टिकट चैतन्य शर्मा को देने से थे  नाराज 
माना जा रहा है कि इस एंट्री के साथ उपचुनाव में टिकट को लेकर  भी बादल अभी छट गए हैं और आने वाले दिनों में कांग्रेस राकेश कालिया को प्रत्याशी बनाकर उपचुनाव में  बड़ा खेल खेल सकती है. बता दें  कि राकेश कालिया 2022 के विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस की टिकट  चैतन्य शर्मा को देने से नाराज हुए थे और कांग्रेस पार्टी में उस समय उनकी सुनी नहीं गई और मौके को भापते हुए भाजपा ने उन्हें पार्टी में शामिल करवा लिया था। राकेश कालिया चैतन्य की टिकट से नाराज थे और अब जब चैतन्य शर्मा ने कांग्रेस के साथ बगावत कर भाजपा का टिकट प्राप्त कर लिया है तो उन्होंने तुरंत भाजपा से त्यागपत्र दे दिया था। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के प्रति वफादारी को देखते हुए राकेश कालिया की एंट्री कांग्रेस में करवा ली गई है। कालिया की कांग्रेस में एंट्री के चलते भाजपा में भी सुगबुगाहट शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि राकेश कालिया की एंट्री के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी उनकी पैरवी की. जिसके चलते राकेश कालिया की एंट्री आसान हो पाई है।
राकेश कालिया का यहां मजबूत आधार
 गौरतलब है कि राकेश कालिय गग्रेट क्षेत्र के पूर्व विधायक रहे हैं और  गग्रेट से ही एक चुनाव हारे भी हैं जबकि दो चुनाव उन्होंने चिंतपूर्णी क्षेत्र से जीते हैं। ऐसे में राकेश कालिया का यहां मजबूत आधार  है, वही चिंतपूर्णी में भी उनका खासा प्रभाव है।राकेश कालिया को पार्टी में लेकर कांग्रेस ने अपनी जड़ों को जहा गग्रेट  में मजबूत बनाया है, वही लोकसभा चुनाव में चिंतपूर्णी में भी लाभ होगा ।राकेश कालिया के समर्थक जहां उनकी एंट्री से खुश है ।वहीं कांग्रेस पार्टी के अधिकतर नेता भी अब राकेश कालिया की कांग्रेस में एंट्री का स्वागत करने लगे है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

असम पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

हरियाणा -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी   दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने असम की नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सैनी ने असम सरकार को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा...

पीएम की ‘सोना न खरीदने’ की अपील से हिमाचल के ज्वेलर्स चिंतित, कारोबार पर संकट गहराने की आशंका

शिमला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद हिमाचल प्रदेश के सराफा कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। प्रधानमंत्री ने इस अपील को देश के राजकोषीय घाटे को कम करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक कदम बताया है, लेकिन ज्वेलर्स...

चंडीगढ़ निकाय चुनाव पर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा का बड़ा बयान

चंडीगढ़ -:चंडीगढ़ में निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने भरोसा जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शानदार जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और पार्टी विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। मंत्री रणवीर गंगवा ने देश के मौजूदा हालात...

पीएम के बयान पर कांग्रेस का हमला, आर्थिक हालात पर सरकार से जवाब मांगने लगी विपक्षी पार्टियां

शिमला-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में देशवासियों से सोने की खरीदारी सीमित करने, विदेश यात्राओं में कटौती करने और ईंधन की बचत करने की अपील के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस ने इस बयान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश की आर्थिक स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी देने...

हल्का उत्तरी में भाजपा नेता अक्षय शर्मा की बैठकों का दौर, श्री आरती देवा मंदिर में टेका माथा

कहा — सनातन धर्म हमें एक-दूसरे का साथ देना और समाज सेवा सिखाता है अमृतसर। अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आज हल्का उत्तरी के विभिन्न इलाकों में बैठकों का आयोजन कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने श्री आरती देवा मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद भी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.