/ Jun 28, 2026

किसानों का रेल रोको अभियान जनता पर पड़ रहा भारी.. 85 मेल एक्सप्रेस ट्रेने रद्द, 230 ट्रेनों के रूट बदले

अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- पंजाब के शम्भू स्टेशन पर रेलवे लाइन पर बैठे किसानों के कारण अब आम जनता को खासकर ट्रेन्स से सफर करने वाले लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. किसानों की रिहाई की मांग को लेकर आज चौथे दिन किसानों का रेल रोको अभियान जारी है. रेलवे ट्रैक बंद होने की वजह से अंबाला रेल मंडल से गुजरने वाली 85 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया है. 22 मेल एक्सप्रेस को शार्ट ट्रमिनेट किया है, तो 230  ट्रेनों के रूट बदले है। रेलवे अधिकारी की अगर माने तो टोटल 500 ट्रेंस इस आंदोलन से प्रभावित हुई है. प्रभावित हो रही ट्रेन्स कि संख्या लगातार बढ़ रही है.
सीनियर DCM नवीन कुमार का कहना ये 
बता दें कि जेल में बंद किसानों की रिहाई की मांग को लेकर किसानों ने शंभू रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे ट्रैक जाम कर दिया था. इसके चलते  रेल मंडल से निकलने वाली 85 मेल एक्सप्रेस गाड़ियों को रद्द किया गया है। किसान आज चौथे दिन भी रेलवे ट्रेक जाम कर बैठे है,जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पढ़ रहा है, स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लग गई है। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए सीनियर DCM नवीन कुमार का कहना है कि  अंबाला रेल मंडल से अब तक 85 मेल एक्सप्रेस  ट्रेनें रद्द कर दी गई है और कई  ट्रेनें बीच रास्ते मे रद्द करनी पड़ी है। रेलवे द्वारा 230  ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। रेलवे का कहना है । वही यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे द्वारा हेल्प डेस्क भी बनाए गए है। उन्होंने कहा कि अभी वाया चंडीगढ़ से लुधियाना होते हुए जम्मू की ओर ट्रेन जा रही है.वही अंबाला रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ है खासकर लम्बी दूरी के यात्री अपने परिवार सहित छोटे- छोटे बच्चो के साथ स्टेशन पर बैठने को मजबूर है.यात्रियों का कहना है कि वे कई घंटे से रेलवे स्टेशन पर बैठे है लेकिन अभी तक ट्रेन नहीं आई है न ही कुछ पता चल पा रहा है कि ट्रेन क्यों लेट है. स्टेशन पर बैठे खासकर महिला यात्री का कहना है कि वे अपने छोटे छोटे बच्चो के साथ रेलवे स्टेशन पर बैठे है अभी तक ट्रेन का पता नहीं है  न ही कोई बता रहा ही कि ट्रेन क्यों लेट है जिसके कारण स्टेशन पर काफी परेशानी हो रही है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

शिमला,संजू-:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध करने का...

अंबाला कैंट में आधुनिक ‘तरंग रेलवे स्टेडियम’ का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अंबाला-:खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में अंबाला मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंबाला कैंट स्थित तरंग रेलवे स्टेडियम का उद्घाटन किया। स्टेडियम का शुभारंभ अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनोद भाटिया ने किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (TRD) चंद्रकांत मूंगरे सहित मंडल...

अंबाला सिविल अस्पताल में DG हेल्थ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फार्मासिस्ट चार्जशीट

अंबाला-:हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने गुरुवार को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा स्टोर, लैब और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवा स्टोर में एक्सपायरी से पहले ही दवाओं को अलग रखे जाने के मामले में संबंधित फार्मासिस्ट को चार्जशीट करने...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.