शिमला : कमल भारद्वाज ( TSN)- हिमाचल प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां अपने चरम पर पहुचना आरंभ हो गयी है. इसके साथ ही दोनों राजनीतिक दलों ने ताबड़तोड़ बैठकों का दौर भी आरंभ कर दिया है. शुक्रवार को मंडी संसदीय क्षेत्र की अहम बैठक के बाद कांग्रेस ने शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए अहम बैठक बुलाई .CM सुखविंदर सिंह सूक्खू व प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी सहित जिला व ब्लॉक अध्यक्ष भी बैठक में शामिल हुए ।बैठक में चुनावों को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया।
आपदा में विशेष राहत पैकेज रुकवाने का लगाया आरोप
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए अहम बैठक बुलाई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने 15 महीने के काम को लेकर जनता के बीच में जाएगी. उन्होंने कहा कि आपदा के वक्त राज्य सरकार ने बिना केंद्र सरकार की मदद के जहां बेहतरीन काम किया वहीं उन्होंने भाजपा के तीनों सांसदों पर विशेष राहत पैकेज को रुकवाने का आरोप लगाया।मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी के सांसदों ने आपदा के समय मिलने वाले स्पेशल रिलीफ पैकेज को रुकवाने का काम किया ।उन्होंने कहा कि आपदा में भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने दिल्ली में हिमाचल प्रदेश की आवाज नहीं उठाई. हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भी जब हिमाचल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का संकल्प आया, तब भाजपा विधायकों ने इसका समर्थन नहीं किया. उन्होंने कहा कि सभी भाजपा सांसदों और विशेष तौर पर शिमला के सांसद सुरेश कश्यप को यह जवाब देना चाहिए कि हिमाचल में आई आपदा के वक्त वे वहां कहां छिप गए थे. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ और सिर्फ हिमाचल प्रदेश की मदद रुकाने का काम किया. उन्होंने कहा कि पहले तो आपदा के दौरान केंद्र सरकार से हिमाचल की सहायता रोकी गई. इसके अलावा ओल्ड पेंशन स्कीम को भी भाजपा ने रोकने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर महीने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान योजना के तहत 1 हजार 500 रुपए की सम्मान निधि की शुरुआत हुई, तब भी राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचकर भाजपा ने से रोकने की कोशिश की.
मुद्दों के आधार पर लड़ेंगे चुनाव -विनोद सुल्तानपुरी
शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि वे मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ेंगे. शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि वे मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ेंगे.वहीं उन्होंने भाजपा सांसद पर निशाना साधते हुए कहा कि त्रासदी के समय वह कहा थे।
