चुनावी रण में उतरे सरपंच एसोसिएशन…प्रदेश में इंडी गठबंधन को समर्थन का ऐलान

करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- गांव की छोटी सरकार ने बड़ी सरकार के विरोध का ऐलान कर दिया है । करनाल की जाट धर्मशाला में रणबीर समेन की अध्यक्षता में सरपंच एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक हुई । मीटिंग में एसोसिएशन के राज्य प्रतिनिधियों के साथ करनाल और पानीपत जिले के सरपंच संगठन के ब्लाक प्रधान मौजूद रहे । सरपंचों ने प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए सरकार पर पंचायतों के अधिकार समाप्त करने के आरोप लगाए ।
भाजपा उम्मीदवारों की गांवों में नही होने देंगे एंट्री
सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रणबीर समेन और अन्य सरपंचों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर वर्ग को मांग को लाठीचार्ज से दबाने का काम किया । पंचायतों के अधिकार छीन लिए जिससे सरपंच गांव में विकास कार्य नही करवा पाए । उन्होंने कहा अब चुनावो में बीजेपी और जेजेपी को सबक सिखाने और सरपंचों की ताकत दिखाने का समय है । उन्होंने ऐलान किया कि लोकसभा चुनावो में सरपंच बीजेपी उम्मीदवारों का पुरजोर विरोध करेगे और उन्हें गांव में नही घुसने देंगे । सरकार की सहयोगी जेजेपी खत्म हो चुकी है ऐसे में अब सरपंच बीजेपी को हराने के लिए गांव गांव जाकर लोगो को सरकार की गलत नीतियों के बारे में जानकारी देंगे । सरपंच एसोसिएशन करनाल में बड़ी रैली करेगी और लोकसभा चुनावो में इंडी गठबंधन का समर्थन करेगी ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अक्षय शर्मा ने जागरूक मतदान, शिक्षा और रोजगार पर दिया संदेश,

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के हलका उत्तरी से नेता अक्षय शर्मा द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत गांडा सिंह वाला और आसपास के इलाकों में एक प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी, युवा और बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अक्षय शर्मा ने अपने संबोधन में...

बंगाल में जल्द लागू हो सकती है आयुष्मान योजना.. केंद्रीय योजना से बनाई थी दूरी, ममता चला रही थीं ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना

दिल्ली -:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने की तैयारी में जुट गया है।सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नई सरकार के गठन के बाद यह...

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास हरियाणा -:मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक, एकता और सार्वभौमिकता के सात सूत्रीय सिंद्धात पर हरियाण शाखा भारतीय रेडक्रास सोसायटी जनसेवा में अग्रणी पंक्ति में खड़ी है। हरियाणा शाखा जनसेवा में महज आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि...

पोरिवर्तन से असंतोष तक: तृणमूल कांग्रेस की गिरती पकड़ की कहानी

चंडीगढ़-:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव  एक बार फिर यह संकेत दे गए कि राज्य की राजनीति में सत्ता परिवर्तन अक्सर सिर्फ सरकार बदलने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह एक पूरे राजनीतिक दौर के अंत और नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक बन जाता है। वर्ष 1977 में वाम मोरचा का उभार और 2011 में ममता...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयराम ठाकुर ने वीर जवानों को किया नमन, मंडी की बेटियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

मंडी-: जयराम ठाकुर  ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य क्षमता, राष्ट्रीय संकल्प और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.