/ Aug 13, 2026

विपक्ष के आरोप पर पलटवार…पालमपुर की घटना से पूरे लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े करना गलत : नरेश चौहान

शिमला : कमल भारद्वाज ( TSN)- बीते रोज हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में दिनदहाड़े एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से एक युवती पर ह*मला किया. इस हमले में युवति पूरी तरह से जख्मी हुई और उपचाराधिन है. ऐसे में इस मामले पर प्रदेश में राजनीति भी गरमा गई है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने इस पूरे मामले को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरा और प्रदेश सरकार के कार्यकाल में प्रशासन व्यवस्था के चरमराने की बात कही. अब इसको लेकर मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने प्रतिक्रिया दी है.उन्होंने इस पूरे प्रकरण को लॉ एंड ऑर्डर से जुड़ना गलत बताया है. इस दौरान प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के लिए नरेश चौहान ने भाजपा पर जुबानी ह*मला बोला.
मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा का इस मामले के जरिए पुरी प्रशासन व्यवस्था पर सवाल उठाना ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण के बाद अगर प्रशासन की तरफ से कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई जाती तो इस तरह का सवाल उठाया जाना वाजिद था लेकिन प्रशासन तुरंत हरकत में आया और उचित कदम उठाए गए.उन्होंने कहा कि इस मामले को लॉ एंड ऑर्डर से जोड़ना ठीक नहीं है. नरेश चौहान ने कहा सरकार की पूरी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है और पीड़ित परिवार को हर सहायता दे रही है. मुख्यमंत्री भी आज पीड़ित परिवार से मिलने भी पहुंचे. मुख्यमंत्री ने कहा है कि जल्द से जल्द इस मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाए.
प्रदेश में सरकार गिराने के मॉडल का भाजपा को जनता को देना होगा जवाब
इस दौरान नरेश चौहान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा है लेकिन सरकार के भी विपक्ष से कुछ प्रश्न है. उन्होंने कहा कि लगातार भाजपा के लोग सरकार के बैसाखी पर होने की बात कह रहे हैं. प्रदेश में 4 जून के बाद सरकार के गिर जाने की बात कर रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार को गिराने का भाजपा का यह मॉडल क्या लोकतांत्रिक है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनता ने जयराम ठाकुर सरकार के मॉडल को नकारा और कांग्रेस को पूर्ण बहुमत की सत्ता सौंपी. विपक्ष में आने के बाद भजापा ने सरकार को गिराने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए. प्रदेश की जनता भाजपा के इस मॉडल को देख रही है और चुनाव में इसका जनता जवाब देगी. नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश में OPS लागू करने की हिम्मत दिखाई अब भाजपा इस पर अपना रुख स्पष्ट करें कि क्या वह OPS के समर्थन में है या खिलाफ. इसके अलावा आपदा के समय जब प्रदेश का साथ देने की बात आई तो भाजपा के नेता वहां भी प्रदेश के साथ नजर नहीं आए. लिहाजा यह कुछ सवाल है जिसका जवाब भाजपा को जनता को देने होंगे.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सुजानपुर थाने पहुंचे राजेंद्र राणा, बोले- जब तक पुलिस चाहे जेल में रखे, बेल नहीं लूंगा

हमीरपुर,अरविंद-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के धरना-प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बुधवार को समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुजानपुर पुलिस थाना पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से पुलिस थाना तक रैली निकालकर प्रदेश सरकार के...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते हुए...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ भूपेंद्र-:राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव में...

झारखंड में युवाओं पर कार्रवाई को लेकर बिंदल का कांग्रेस-JMM पर हमला, बोले—राहुल गांधी जवाब दें, युवाओं की आवाज दबाना कैसा लोकतंत्र

शिमला,11 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने झारखंड में रोजगार और अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य और रोजगार से जुड़े सवालों को लेकर लोकतांत्रिक...

शिमला प्रशासन के नाम पर फर्जी स्कूल बंदी आदेश वायरल, लोगों से सतर्क रहने की अपील

शिमला,10 अगस्त-:जिला शिमला प्रशासन के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने संबंधी एक फर्जी आदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है।प्रशासन ने इस वायरल पत्र को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।वायरल दस्तावेज में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.