बड़सर विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में कांग्रेस के 18 आवेदनो में से 5 को किया शॉर्ट लिस्ट

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)– कैबिनेट मंत्री राजेश धर्मानी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से विश्राम गृह में सेरा  में मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बड़सर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के बारे में चर्चा की है। उन्होंने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के 18 लोगों ने आवेदन किया था। जिन में से पार्टी द्वारा 5 लोगों का नाम चिन्हित किया गया है। अब इन 5 नामों पर सर्वेक्षण पार्टी द्वारा करवाया जा रहा है। इसके बाद जल्दी ही अगले सप्ताह तक प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री राजेश धर्मानी ने जयराम ठाकुर के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त है। लेकिन पूर्व सरकार के समय में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी थी। उन्होंने कहा कि पालमपुर में हुई घटना पर मुख्यमंत्री ने कड़ा संज्ञान लिया है और कहा कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। धर्मानी ने  पूर्व विधायक इंद्रदत्त लखनपाल पर भी जमकर निशाना साधा .उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने  लखनपाल को पार्टी सहित सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर नवाजा गया था। लेकिन अपनी महत्वाकांक्षा के चलते उन्होंने बड़सर की जनता के साथ धोखा किया है। आने वाले चुनाव  में इसका खामियाजा इंद्रदत्त लखनपाल को भुगतना पड़ेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आईजीएमसी शिमला ने रचा इतिहास, पहली बार रोबोटिक तकनीक से बड़ी आंत के कैंसर की सफल सर्जरी

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल Indira Gandhi Medical College and Hospital यानी आईजीएमसी शिमला ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में पहली बार बड़ी आंत यानी कोलन कैंसर की सफल रोबोटिक सर्जरी की गई है। इस उपलब्धि को प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा तकनीक की दिशा...

95.67 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज, ज्वाली के गौरव कुमार पर जिला कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन

राहुल चावला ,धर्मशाला – कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वाली के चलवाड़ा निवासी गौरव कुमार और उसके परिवार की 95,67,741 मूल्य की कथित अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई है। जानकारी के...

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का तीखा हमला

​शिमला,संजू-:मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव औरअंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर अब आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है। देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी पिछले 10 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल के दामों में तीसरी बार रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज ही पेट्रोल...

खेल और तिरंगे का नशा करें युवा..सफलता की बीमारी ही सबसे बड़ी जीत : बबीता फोगाट

कांगड़ा, राहुल -:कांगड़ा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान बबीता फोगाट ने युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर युवाओं को किसी चीज का नशा करना है तो वह खेल और तिरंगे का होना चाहिए। खेल ऐसा नशा है, जिसकी “बीमारी” भी सफलता लेकर आती...

चुनावों को किसी किसी तरीके से प्रभावित करने के नए नए हथकंडे अपना रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू- जयराम

मंडी धर्मवीर -: सूबे में जारी शहरी निकाय व पंचायती राज चुनावों के बीच बीते रोज सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा लिए गए फैसलों पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने निशाना साधा है। मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.