/ Aug 29, 2026

दीपेन्द्र सिंह हुड्डा का पूर्व सीएम मनोहर लाल पर पलटवार..बोले अब आएगा दंगल का असली मजा

रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)- कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य एवं रोहतक से प्रत्याशी घोषित किए गए दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बयान पर पलटवार किया है। टिकटों की घोषणा होते ही आज पहली प्रतिक्रिया में दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि खट्टर साहब, पहलवान के दंगल में अकेले उछलकूद करने से कुछ नहीं होता, अब कांग्रेस के पहलवान भी मैदान में आ गए हैं, रेफरी की सिटी बज चुकी है और दंगल का असली मजा लोगों को अब देखने को मिलेगा।
दीपेंद्र हुड्डा ने रात को घोषित किए गए कांग्रेस पार्टी के सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए सभी सीटें जीतने का दावा किया. वहीं, एक सवाल के जवाब में कहा कि गुड़गांव लोकसभा और करनाल विधानसभा सीटों से भी उम्मीदवारों की जल्द ही घोषणा की जाएगी। अन्य सवाल के जवाब में दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने जमीनी हकीकत को समझते हुए उम्मीदवारों की घोषणा की है, कई सीटों पर कई-कई मजबूत दावेदार थे, जिनमें से हाईकमान ने बेहतरीन को चुनकर चुनावी मैदान में उतारा है।दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अपने रोहतक लोकसभा क्षेत्र के लिए घोषणा पत्र जल्द ही जारी करेंगे. उन्होंने मेट्रो को रोहतक तक लाने के अलावा झज्जर में गुरु रविदास यूनिवर्सिटी की बात भी कहीं।
BJP  प्रत्याशी डॉ अरविंद शर्मा के बयान पर दी प्रतिक्रिया 
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ अरविंद शर्मा के लगातार हो रहे हैं विरोध और उनके द्वारा गुलाबी गैंग कहकर लगाएंगे आरोपी पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि वह कुछ भी कहते रहे लेकिन सबको मालूम है सच्चाई क्या है। जनता में सरकार के प्रति बहुत ज्यादा नाराजगी है। इन्होंने लोगों के साथ ज्यादतियां की  हैं और किसी की सुनवाई नहीं की, ऐसे में लोग बेहद नाराज हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने एक बार फिर अपील करते हुए कहा कि लोगों को इन्हें गांव में रोकने की बजाय लोकसभा और विधानसभा पहुंचने से रोकने पर ध्यान लगाना होगा और अपने गुस्से और नाराजगी को वोट की चोट से मतदान के दिन जाहिर करें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.