हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)- हमीरपुर से बिलासपुर रवाना होने से पहले केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी की मोहब्ब्त की दुकान में नफरत का सामान आज पूरा देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवाद, भाई भतीजावाद के बाद अब सीमा व सरहद पर असुरक्षित करने के साथ परमाणु हथियारों को खत्म करने का काम कांग्रेस करने लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ विदेशी हाथ भी कांग्रेस के साथ है और यह सोच भारत विरोधी है।
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में लोगों की भागेदारी बढने पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भीषण गर्मी भी लोगों के कदमों को नही रोक पा रही है। उन्होंने युवाओं से भी आवाहन किया है कि अपने देश को आगे ले जाने के लिए बढचढ कर आगे आएं ताकि देश भी आगे बढ सके। उन्होंने कहा कि आज 18वीं लोकसभा चुनने का वसर आया है और हर मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करे क्योंकि यह अवसर हर पांच साल बाद आता है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यूपी में फिर से कमल खिलेगा और मोदी और योगी सबपर भारी पडेंगे। वहीं सुजानपुर से बीजेपी के पूर्व प्रत्याशी रंजीत राणा के पार्टी छोडने पर कहा कि भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता को पार्टी नही छोडनी चाहिए क्योंकि भाजपा पार्टी आज देश को आगे बढा रही है। इसलिए देश व प्रदेश आगे बढे इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए।
