प्रतिभा सम्माम समारोह में UPSC एग्जाम पास करने वाले युवाओं को किया गया सम्मानित

गुरुग्राम : चन्द्रिका ( TSN)- युवाओं को प्रेरित करने के लिए यूपीएससी एग्जाम में अच्छी रैंक प्राप्त कर गुरुग्राम का नाम रोशन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया । गुरुग्राम के  बजघेडा इलाके में सामाजिक न्याय संगठन ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर इस बात को लेकर एक संदेश देने की कोशिश की है कि किसी तरह से युवाओं को अपनी मेहनत और प्रतिभा के बीच हर मुश्किलों का सामना करना चाहिए तभी सफलता हासिल होती है। इस मौके पर गुरुग्राम से 6 युवक- युक्तियां ने यूपीएससी एग्जाम में अच्छे रेंक हासिल किए है, उन्हें सम्मानित  किया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद सभी प्रतिभागियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से युवाओं को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि इस एग्जाम के लिए कोई भी युवा डीमोरलाइज न हो। एक बार सही नंबर नहीं आने से कोई दुनिया खत्म नहीं होती है। बल्कि युवाओं को मजबूती से आगे बढ़कर और मेहनत करनी चाहिए, जिससे आत्मविश्वास बढ़ता है। यूपीएससी क्रैक करने वाले युवाओं की माने तो किसी ने यह  सफलता पहली बार तो किसी ने यह दूसरी बार की कोशिश के बाद अर्जित की है। जब वह कालेज में पढ़ाई कर रहे थे उसी दौरान उन्होंने यह निश्चय कर लिया था कि उसे यूपीएससी की परीक्षा क्रैक करनी है। परिवार का सपोर्ट मिला और इन युवाओं ने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। पहली बार उन्हें सफलता नही मिली, लेकिन हिम्मत नही हारी। पूरे जोश के साथ तैयारी शुरू की और दूसरे एटेम्पट में मुकाम  हासिल कर परिवार के साथ-साथ गांव व जिले का भी नाम रोशन कर दिया। वही इस मामले में सुमन और  दीप्ति की माने तो इस बार की परीक्षा के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और खुद को बेहतर और बेहतर करने के प्रयास में जुटी रही। अख़बार और इंटरनेट की मदद ले ज्ञान अर्जित कर पढ़ाई करती रही। वही  हर माँ बाप चाहते है की उनके बच्चे उनका नाम रौशन करें। दोनों ही बेटियों की इस बेहतरीन सफलता ने उनका मान सम्मान और बढ़ा दिया है। रिजल्ट आने के बाद पूरे गांव व जिले में खुशी का माहौल है ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर मंत्री के बयान से बढ़ा विवाद

शिमला, संजू -:जिला सोलन के अर्की में पथरी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत का मामला अब राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है। घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल के बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया है। मीडिया द्वारा डॉक्टरों की कथित लापरवाही और स्वास्थ्य विभाग की...

अम्बाला का 1857 शहीद स्मारक बनेगा देशभक्ति और इतिहास का राष्ट्रीय केंद्र : मुख्यमंत्री सैनी

अम्बाला —: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने कहा कि अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” देशभक्ति, शौर्य और बलिदान का प्रतीक बनेगा। यह स्मारक 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की गौरवगाथा को आधुनिक तकनीक और भव्य वास्तुकला के माध्यम से जीवंत करेगा। मुख्यमंत्री ने वीरवार को...

इंसान के सोचते ही चलने लगेगी व्हील चेयर, दिव्यांगों के लिए आईआईटी बना रहा ऑटोनोमस व्हीलचेयर

मंडी, धर्मवीर-: आईआईटी मंडी द्वारा एक ऐसी व्हीलचेयर बनाई जा रही है जिसे न तो किसी के धक्के की जरूरत होगी और न ही किसी प्रकार की वॉयस कमांड या रिमोट कंट्रोल की। यह व्हीलचेयर इंसान के सोचते ही चलने लगेगी। आईआईटी के डायरेक्टर प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा के निर्देशों पर अमित शुक्ला और उनके प्रशिक्षुओं...

मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

शिमला -मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में आयोजित आतंकवाद विरोधी दिवस कार्यक्रम में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में आतंकवाद के विरूद्ध लड़ते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने दो...

गर्मी से बेहाल धर्मशाला, ठंडी वादियों की तलाश में पहुंचे पर्यटक हुए निराश

धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हैं, लेकिन मौसम ने इस बार सैलानियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। देश के विभिन्न राज्यों से ठंडी वादियों का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों को यहां भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान लगातार बढ़ने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.