डॉ. सुशील गुप्ता की गुहला के गांवों में बैठक…सीवन खंड के 40 सरपंचों ने दिया समर्थन

कैथल : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने मंगलवार को गुहला विधानसभा के गांवों में चुनावी यात्रा की। इस दौरान सीवन खंड के 40 सरपंचों ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया और इंडिया गठबंधन को भारी बहुमत से जीताने का संकल्प लिया। इस दौरान जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह के पुत्र रणधीर सिंह ने भी इंडिया गठबंधन को समर्थन दिया।
इस मौके पर हरियाणा डेयरी विभाग के पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह व सरपंच मनप्रीत सिंह, सरपंच अमरीक सिंह, सरपंच करनैल सिंह, सरपंच राजवीर, सरपंच साहब सिंह, सरपंच बिंदा सिंह, सरपंच परवीन, सरपंच सुखविंदर, सरपंच परमजीत, सरपंच बलविंदर, सरपंच गगनदीप, ब्लॉक सरपंच संगठन के प्रधान लखविंदर गुराया, पूर्व सरपंच अमरेंद्र सिंह खारा, पूर्व सरपंच दिनेश, पूर्व सरपंच राजू अंदली, सरपंच कुलबीर और सरपंच अमरीक सिंह तरावाली मौजूद रहे।
बीजेपी ने ई-टेंडरिंग लागू कर सरपंचों के अधिकार छीनने का काम किया:
डॉ. सुशील गुप्ता कहा कि सीवन ब्लॉक के 26 वर्तमान और 14 पूर्व सरपंचों ने इंडिया गठबंधन को समर्थन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि  तानाशाह सरकार ने लोकतंत्र को ख़त्म करने के लिए दो दो मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार कर लिया। देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के खाते सील कर दिए। उन्होंने कहा कि जब पंचायती राज एक्ट संसद में बना तो वो हरियाणा में भी लागू हुआ। जिसमें पंचायत को सभी अधिकार दिए गए थे और पंचायत का छोटी सरकार के रूप में निर्माण किया गया था। लेकिन इस बीजेपी सरकार ने उस छोटी सरकार के सभी अधिकार छीनने का काम किया, जो लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने ई-टेंडरिंग लागू करके सरपंचों की पावर अधिकारियों के हाथ में दे दी। ये केवल तानाशाही ही नहीं गैर संवैधानिक भी है। जिनको जनता और गांव ने चुना और एक्ट के हिसाब से चुनेंगे तो फिर इनकी पावर कम करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि वे सरपंचों की पावर को पूरी करने की लड़ाई लड़ेंगे और केंद्र व राज्य सरकार में इस मुद्दे को उठाएंगे ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दलाई लामा से मिले अमेरिकी कांग्रेस के पांच सांसद, मैक्लोडगंज में हुई अहम मुलाकात

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:तिब्बती धर्मगुरु परम पावन 14वें दलाई लामा से बुधवार को मैक्लोडगंज स्थित उनके निवास पर अमेरिकी कांग्रेस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान तिब्बती निर्वासित सरकार के सिक्योंग पेनपा छेरिंग भी मौजूद रहे। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की इस मुलाकात को तिब्बती समुदाय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।प्रतिनिधिमंडल में अमेरिकी...

लुहणू मैदान पर मुंबई का दबदबा, हिमाचल को पारी और 196 रन से दी करारी शिकस्त

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान में खेले गए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मुंबई की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश को पारी और 196 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले के दौरान मुंबई के खिलाड़ियों ने खेल के विभिन्न पहलुओं में अपनी श्रेष्ठता साबित की और हिमाचल की टीम को वापसी...

वीरभद्र सिंह को भुलाने के बीजेपी के आरोपों पर विक्रमादित्य सिंह का पलटवार, बोले- तथ्यहीन बयानबाजी कर रही बीजेपी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासत तेज हो गई है। बीजेपी की ओर से कांग्रेस पर वीरभद्र सिंह को भुला देने के लगाए जा रहे आरोपों पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने बीजेपी के आरोपों को तथ्यहीन बताते हुए कहा...
CM Sukhwinder singh sukhu

हर्ष महाजन पर सीएम सुक्खू का पलटवार,बोले- कांग्रेस छोड़ने वालों की वापसी नहीं होगी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के बयानों पर पलटवार करते हुए भाजपा में गुटबाजी होने का आरोप लगाया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हर्ष महाजन उनसे बाद में राजनीति में आए थे और वह उनसे पहले ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा एनएसयूआई के अध्यक्ष बन चुके थे।सुक्खू ने...

शिमला-रामपुर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू,सप्ताह में तीन दिन मिलेगी हवाई सुविधा

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने एक और कदम उठाया है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली हेलीपोर्ट से शिमला-रामपुर हेलीकॉप्टर सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस सेवा के शुरू होने से रामपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को हवाई सफर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.