ऊना : राकेश ( TSN)-जिला ऊना में प्रवासी मजदूरों की 30 झुंगिया जलकर राख हो गई है.इस अग्निकांड में 100 से ज्यादा मजदूरों की झूंगीया को बचा लिया गया है.जिला ऊना में पड़ रही भयंकर गर्मी के कारण लगातार आ*ग लगने की घटनाएं सामने आ रही है.फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मौके पर आकर आ*ग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 30 के करीब झूंगियो जलकर राख हो गई थी.
इस आगजनी में कोई जाने नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन मजदूरों की झूंगिया जलकर राख हो गई है और उनका कुछ नकदी व जरूरी सामान भी जलकर राख हो गया है. सूचना मिलने के बाद तुरंत दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया. बाकी झुंगियों को बचाया भी गया है. वहीं अपने आश्याने जलते देख प्रवासी मजदूरो का रो रोकर बुरा हाल है क्यूंकि उनके रहने और खाने पीने की समस्या खड़ी हो गई है.
