/ Jul 03, 2026

कांग्रेस को झटका…पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के हनुमान कहे जाने वाले सुभाष चंद मंगलेट भाजपा में हुए शामिल

शिमला : चन्द्रिका ( TSN)-हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है.  कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे सुभाष चंद्र मंगलेश ने भाजपा का दामन थाम लिया है।पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के हनुमान कहे जाने वाले  सुभाष चंद मंगलेट ने दिल्ली में राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने  मंगलेट के भाजपा परिवार में आने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
गौरतलब है कि  शिमला के कद्दावर नेता  मंगलेट मात्र 28 वर्ष की उम्र में 2003 में पहली बार निर्दलीय विधायक बने थे। मंगलेट शुरू से ही सामाजिक एवं धार्मिक कार्यां से जुड़े रहे हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में तीन धार्मिक आश्रम और प्रदेश से बाहर एक धार्मिक आश्रम बनवाए हैं, जहां श्रद्धालुओं का लगातार आना–जाना लगा रहता है।मंगलेट कांग्रेस में रहने के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के टीम में कई बार काम कर चुके हैं। पिछली कांग्रेस सरकार में  मंगलेट मार्केंटिंग बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं। वे ऑल इंडिया एग्रीकल्चर मार्केंटिंग बोर्ड के भी अध्यक्ष पद का पदभार भी संभाल चुके हैं। सुभाष मगलेट ने कहा कि  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में देश भर में जो विकास यात्रा चल रही है, उसमें अपनी भागीदारी देने और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए देश के हर वर्ग–समुदाय से प्रतिष्ठित हस्तियां भाजपा परिवार में शामिल हो रही हैं।  मंगलेट ने कहा कि वे प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन में देश के विकास एवं पार्टी की मजबूती के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करने को सदैव तत्पर रहेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.