दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में करनाल के पूर्व डिप्टी मेयर मनोज वाधवा ने थामा कांग्रेस पार्टी का हाथ

करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- करनाल के पूर्व डिप्टी मेयर मनोज वधवा अपने साथियों सहित दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए ।मनोज वाधवा ने  कहा कि बीजेपी में रहते हुए बीजेपी के ही द्वारा उनको और उनके परिवार को प्रताड़ित किया गया। जिसके कारण उनको मानसिक तनाव झेलना पड़ा।इन्ही कारणों से दुखी होकर उन्होंने भाजपा को अलविदा कर दिया था। अब उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया है।
वहीं मीडिया से बात करते हुए दिपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस का परिवार बड़ा हो रहा है। बीजेपी की कागुजारी से लोग तो क्या बीजेपी से जुड़े लोग भी दुखी है। उन्होंने कहा की हाल ही में जब मनोज वाधवा द्वारा कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर चल रही थी तो बीजेपी से जुड़ी एजेंसियों ने तीव्रता से उन्हें प्रताड़ित करने का काम शुरू कर दिया था। ऐसी स्थिति में मनोज वाधवा द्वारा कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया गया है, वह एक बहुत बड़ा फैसला है। दीपेंद्र ने एक डायलॉग के माध्यम से बोलते हुए कहा के जो ‘बीजेपी को देगा चंदा,’ बीजेपी उसे देगी धंधा।’जो बीजेपी को नहीं देगा चंदा तो फिर ईडी मारेगी उसे डंडा'”. गौरतलब है कि कि  2014 विधानसभा चुनाव में उन्होंने करनाल विधानसभा से मनोहर लाल के खिलाफ चुनाव लड़ा था, हालांकि इस चुनाव में वो हार गए थे। उनकी पत्नी आशा वाधवा करनाल नगर निगम का चुनाव लड़ चुकी है और  मनोज वाधवा नगर निगम के 5 साल तक डिप्टी मेयर रह चुके हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मंडी पुलिस का पूर्व जवान अजय पिछले 5 सालों से लापता , गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा मंडी जिला प्रशासन को

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल पुलिस में सेवाएं दे रहे मंडी पुलिस के एक जवान अजय कुमार के करीब 5 साल पहले लापता होने का मामला सामने आया है।परिजनों का आरोप है कि वे अपने बेटे को तलाशने के लिए पुलिस से कई बार गुहार लगा चुके हैं।लेकिन पुलिस अभी तक बेटे से उन्हें नहीं मिला पायी है।उधर,पुलिस की...

पलवल पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, तेवतिया परिवार को दी श्रद्धांजलि; कानून व्यवस्था और SIR पर भाजपा को घेरा

पलवल,सुंदर कुंडू -:हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupinder Singh Hooda मंगलवार को पलवल पहुंचे।यहां उन्होंने पृथला से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया के बड़े भाई रामशरण तेवतिया के निधन पर उनके पैतृक गांव जनौली पहुंचकर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री करन दलाल,हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश...

शिमला रिज मैदान पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का ‘सत्याग्रह’,

शिमला,संजू— AICC के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से मंगलवार को शिमला के रिज मैदान पर ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ का आयोजन किया गया. इस दौरान संगठन ने लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने चरखा चला कर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवर...

आपदा का बीत गया एक साल, सराज के हाल अब भी बेहाल पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर उठाए सवाल

मंडी,धर्मवीर-:पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि सराज में आपदा का एक साल बीतने के बाद भी हाल-बेहाल हैं।सरकार को किसी की कोई चिंता नहीं है।बता दें कि गत वर्ष 30 जून को ही सराज में भीषण आपदा आई थी जिसमें 33 लोगों की जानें चली गई थी और सैंकड़ों लोग...

शिमला मनीषा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, भाई हिमांक मित्तल निकला मर्डर का मास्टरमाइंड

शिमला,संजू-मनीषा मर्डर मामले में शिमला पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।शिमला पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए साजिश के मास्टरमाइंड मृतिका के भाई हिमांक मित्तल और उसके पार्टनर गोविंद को गिरफ्तार कर लिया है।मृतिका मनीषा मित्तल का अपने भाई हिमांक मित्तल और हिमांक के पार्टनर गोविंद के साथ प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था।जांच में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.