डिप्टी सीएम बोले…चुनाव से पहले कुछ लोगों ने रचा षड्यंत्र.. अब अपने ही जाल में फंसे

नालागढ़ : जगत सिंह ( TSN)-उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री नालागढ़ के एक दिवसीय दौरे पर हैं और यहां पर वह सभाओं के माध्यम से लोकसभा शिमला संसदीय सीट से प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं. अग्निहोत्री नालागढ़ में पत्रकारों से भी रूबरू हुए और भाजपा को घेरते हुए नजर आए।उन्होंने कहा  कि चुनावों से पहले कुछ लोगों ने षड्यंत्र के तहत सरकार को गिराने की कोशिश की गई थी,  लेकिन वह अपने द्वारा रचे गए षडयंत्रों में ऐसे फंस गए हैं कि अब अपने द्वारा ही रचे षडयंत्रों से निकलने में उन्हें मुश्किल हो रही है.
बागियों पर निशाना..विधायक बनना कोई आसान बात नहीं
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने  कहा  कि भाजपा द्वारा सरकार को गिराने की नाकाम साजिश की गई थी। लेकिन इसका उल्टा फायदा कांग्रेस पार्टी को ही मिल रहा है. उन्होंने कहा कि  भाजपा की हरकत के बाद कांग्रेस पार्टी और मजबूत हुई है और उन्हें हर सीट से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा ने एक धोखे से राज्यसभा की सीट को हांसिल किया है और प्रदेश के नौ विधायकों को सड़कों पर लाकर खड़ा कर दिया है,जिनमें से छह तो उपचुनाव लड़ रहे हैं और बाकी तीन विधायकों के इस्तीफे  पर जल्द स्पीकर अपना फैसला लेकर उन्हें स्वीकार कर सकते हैं और उन तीनों पर भी आगामी दिनों में उपचुनाव होने वाले हैं। उन्होंने कहा है कि जिन-जिन विधायकों ने इस्तीफा दिए हैं उनका मुहतोड़ जवाब प्रदेश की जनता वोट के माध्यम से देगी।मुकेश अग्निहोत्री ने नौ विधायकों पर तंज करते हुए कहा कि एक विधायक बनना कोई आसान बात नहीं होती है.अगर जनता एक बार जीवन में एमएलए बना दें तो उनका शुक्र गुजार होना चाहिए.उन्होंने कहा कि जिन लोगों को यह विधायक गिरी नहीं पची है और उनको अब पता लगेगा।
देश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही 
मुकेश अग्निहोत्री ने  कहा  कि  देश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और राहुल गांधी ने देश की महिलाओं को हर वर्ष एक लाख रुपए देने का वादा किया है. इसी  के तहत कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश में भी महिलाओं को ₹1500 महीना देने का बड़ा किया गया था. उन्होंने कहा कि इस वादे को लाहौल स्पीति में जारी कर दिया गया है, लेकिन भाजपा द्वारा इसका विरोध करते हुए चुनाव आयोग के पास चले गए जिसके चलते अब इसे थोड़ा डिले किया गया है और जैसे ही चुनाव खत्म होंगे.उसके बाद दो किश्तों को एक साथ प्रदेश की महिलाओं को सरकार द्वारा जारी कर दिया जाएगा ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आईजीएमसी शिमला ने रचा इतिहास, पहली बार रोबोटिक तकनीक से बड़ी आंत के कैंसर की सफल सर्जरी

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल Indira Gandhi Medical College and Hospital यानी आईजीएमसी शिमला ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में पहली बार बड़ी आंत यानी कोलन कैंसर की सफल रोबोटिक सर्जरी की गई है। इस उपलब्धि को प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा तकनीक की दिशा...

95.67 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज, ज्वाली के गौरव कुमार पर जिला कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन

राहुल चावला ,धर्मशाला – कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वाली के चलवाड़ा निवासी गौरव कुमार और उसके परिवार की 95,67,741 मूल्य की कथित अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई है। जानकारी के...

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का तीखा हमला

​शिमला,संजू-:मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव औरअंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर अब आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है। देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी पिछले 10 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल के दामों में तीसरी बार रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज ही पेट्रोल...

खेल और तिरंगे का नशा करें युवा..सफलता की बीमारी ही सबसे बड़ी जीत : बबीता फोगाट

कांगड़ा, राहुल -:कांगड़ा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान बबीता फोगाट ने युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर युवाओं को किसी चीज का नशा करना है तो वह खेल और तिरंगे का होना चाहिए। खेल ऐसा नशा है, जिसकी “बीमारी” भी सफलता लेकर आती...

चुनावों को किसी किसी तरीके से प्रभावित करने के नए नए हथकंडे अपना रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू- जयराम

मंडी धर्मवीर -: सूबे में जारी शहरी निकाय व पंचायती राज चुनावों के बीच बीते रोज सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा लिए गए फैसलों पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने निशाना साधा है। मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.