सुशील गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल के रोड शो को बताया कामयाब.. लोगों का मिला प्यार और समर्थन

कैथल : चन्द्रिका ( TSN)- कैथल पहुंचे हरियाणा गठबंधन से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोड शो को सफल बताया.उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार और समर्थन मिल रहा है.इसी कड़ी में कल हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कुरुक्षेत्र लोकसभा के विभिन्न इलाकों का दौरा करेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे.सुशील गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी के बारे में भी जानकारी दी.
अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी में मिलेगा ये 
सुशील गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की 10गारंटी में  24 घंटे मुफ्त बिजली, वर्ल्ड क्लास शिक्षा व्यवस्था, फ्री इलाज, चीन से कब्जा मुक्त,सेना को पूर्ण स्वतंत्रता,अग्नि वीर योजना बंद,OPS पुरानी पेंशन बहाली, भ्रष्टाचार मुक्त देश, जीएसटी होगी पीएमएलए से बाहर, 2 करोड नौकरियां और किसानों को MSP शामिल है.सुशील गुप्ता ने कहा कि इंडिया गठबंधन मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ रहा है.हम जनता के सामने एक सुनहरे भविष्य का विजन रख रहे हैं. जबकि भाजपा के पास बताने को ना कोई काम है ना कोई विज़न है.भाजपा प्रत्याषी और नेता लगातर झूठ का प्रचार कर रहे हैं.सुशील गुप्ता ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी ताकत से एक जुट होकर दिन रात मेहनत कर तानशाही के खिलाफ लड़ रह है. इसी कड़ी में कल 16 तारीक को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कुरुक्षेत्र में प्रचार करेंगे वे जनता को संबोधित करेंगे
इनेलो और जजपा  पर बोला जुबानी ह*मला 
वहीं इनेलो और जजपा  पर जुबानी ह*मला बोलते हुए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने कहा कि चौटाला परिवार भाजपा के लिए काम करता है. आज उनके पार्टी के विधायक नारनौंद से रामकुमार गौतम ने कहा कि किसी को भी वोट दे देना लेकिन सुशील कुमार गुप्ता को नहीं देना मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि आप सीधे तौर पर ही भाजपा के लिए वोट की अपील क्यों नहीं करते. आज हरियाणा प्रदेश की जनता को चौटाला परिवार गुमराह कर रहा है.एक तरफ अभय सिंह चौटाला अनर्गल बातें करते  है. वहीं दूसरी तरफ दुष्यंत चौटाला और उनके पार्टी के नेता जनता को गुमराह करने में लगे हैं,जबकि यह भाजपा की B टीम है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.