/ Aug 30, 2026

जयराम ठाकुर बोले…पूरी नहीं होने वाली CM सुखविंदर की व्यवस्था परिवर्तन की फिल्म

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- बुधवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पेंशनर और वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के साथ मंच साझा किया. इस दौरान  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल भी साथ नजर आए. इस मौके पर मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर एक के बाद एक जवाबी ह*मले किए. नेता प्रतिपक्ष ने तंज कसा कि मुख्यमंत्री अपनी व्यवस्था परिवर्तन की फिल्म पूरी नहीं कर पाएंगे. प्रदेश में चुनाव के बाद व्यवस्था बदलने वाली है. मुख्यमंत्री को उनके बिगड़े गणित से ज्यादा अगल-बगल के नेताओं पर ध्यान देने की ज़रूरत है. नेता प्रतिपक्ष ने हिमाचल में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि देश में प्रधानमंत्री मोदी की जीत को लेकर माहौल बना है और हिमाचल में भी भाजपा की जीत होगी.
मुख्यमंत्री अगल-बगल के नेताओं पर दें ध्यान 
 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है ऐसे में अब तय हो गया है कि कौन से नेता चुनाव में होंगे. जयराम ठाकुर ने इस दौरान कहा कि देशभर में प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने को लेकर माहौल बना है हिमाचल प्रदेश में भी चारों लोकसभा और विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी. मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वह लगातार उनके कमजोर गणित की बात कह रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री को उनके हिसाब से ज्यादा अपने अगल-बगल के नेताओं पर ध्यान देना चाहिए पार्टी ने तय किया हुआ है कि प्रदेश में चुनाव के बाद व्यवस्था परिवर्तन होगा और वह मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे. मुख्यमंत्री फिल्म के फ्लॉप होने की बात कह रहे हैं लेकिन उनकी फिल्म तो पूरी नहीं होने वाली है जल्दी ही व्यवस्था परिवर्तन और सुख की सरकार की फिल्म आधे में खत्म हो जाएगी.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.