/ Aug 29, 2026

बंतो कटारिया के प्रचार के लिए अंबाला के जंडली में पहुंचे उत्तराखंड के सीएम…कांग्रेस पर बरसे

अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-भाजपा ने अंबाला लोकसभा क्षेत्र में अब अपना प्रचार तेज़ कर दिया है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया निरंतर चुनावी रण में जनसभाएं कर लोगों से वोट-स्पोर्ट की अपील कर रही हैं। तो वही आज भाजपा के प्रचार को रफ्तार देने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंबाला शहर के जंडली में पहुंचे।  जंडली में आयोजित की गई इस जनसभा में भारी तादाद में महिलाएं भी शामिल हुई। जिनमे अधिकतर महिलाए  उत्तराखंडी वेशभूषा पहनकर जनसभा में पहुंची। इस दौरान धामी ने कांग्रेस को मुगलिया गैंग करार दिया।
अपने संबोधन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पार्टी और उसके चुनावी घोषणा पत्र को लेकर कड़े जुबानी प्रहार किये। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस देश की अखंडता को तोडना चाहती है और देश की शांति को भंग करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी सोच की पार्टी है,जिसने भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल खड़े करते हुए सुबूत मांगे थे। ये ऐसे लोग हैं जो भगवान श्री राम को ही काल्पनिक बताते थे। कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस को मुगलिया गैंग करार दिया। उन्होंने कहा कि इन्हें हम मुगलिया गैंग इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जब इनका घोषणा पत्र जारी हुआ तो इन्होने उसमें पर्सनल लॉ लागू करने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि ये घमंडिया गैंग झूठ फैलाकर देश की एकता अखंडता को भंग करने का काम कर रहे हैं। ये देश की गरिमा को तार तार करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा क़ी ये ठगबंधन एससी/एसटी और ओबीसी का अधिकार छीनने वाले लोग हैं।
पीएम मोदी की गिनाई उपलब्धिया 
10 वर्षों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गए अभूतपूर्व कार्यों का जिक्र मंच से करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश को विकास के पथ पर लेकर चल रहे नरेंद्र मोदी के शासन काल में 10 वर्षों में 55 हजार किलोमीटर के नेशनल हाइवे,15 एम्स,700 मेडिकल कॉलज का निर्माण हुआ है। देश की सीमाएं सुरक्षति हुई हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जिस तादाद में मातृशक्ति और महिलाएं यहां उत्तराखंडी वेशभूषा में मौजूद हैं उन्हें देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वो अंबाला नहीं बल्कि उत्तराखंड में ही हैं। अंत में उन्होंने अंबाला की जनता से बंतो कटारिया को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील भी की।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.